{"_id":"60748d308ebc3ec79e7bc4bb","slug":"nominations-will-be-filed-today-nominations-of-district-panchayat-will-be-filed-on-collectorate-kasganj-news-agr4882856172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भरे जाएंगे नामांकन, कलक्ट्रेट पर जिला पंचायत के नामांकन होंगे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भरे जाएंगे नामांकन, कलक्ट्रेट पर जिला पंचायत के नामांकन होंगे दाखिल
विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में की गई बैरिकेडिंग।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। पंचायत चुनाव के लिए आज मंगलवार से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया का यह पहला दिन होगा। इसके अतिरिक्त 15 अप्रैल को भी नामांकन दाखिल करने का दिन रहेगा। केवल 2 दिनों में ही सभी प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने होंगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। बैरिकेड लगाए गए हैं और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
आज मंगलवार को पहले दिन ही कलक्ट्रेट पर नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ रहने का अनुमान है। कारण, भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी पूजा-अर्चना के बाद करीब 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि नामांकन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भी रहेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी पार्टी के कैंप कार्यालय कासगंज से एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचेंगे और सभी एक साथ अपने नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के लिए 10 बजे पहुंचेंगे।
प्रशासन ने भी नामांकन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। कलक्ट्रेट और विकास खंडों पर बैरिकेडिंग की गई है। नामांकन प्रात: 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक जमा किए जाएंगे। नामांकन करने के लिए समर्थक नामांकन कक्ष में नहीं जाएंगे, केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष में प्रवेश करेंगे। डीएम सीपी सिंह एवं एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोग आचार संहिता का पालन करें। नामांकन इसी के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाए।