फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nominations will be done on four blocks today for ten posts of gram panchayat in Mainpuri

पंचायत उपचुनाव: मैनपुरी में दस पदों के लिए आज चार ब्लॉकों पर होंगे नामांकन, 13 दिसंबर को होगी जांच

Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
सार

मैनपुरी जिले में एक ग्राम प्रधान और नौ ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उपचुनाव होना है। रविवार को नामांकन के साथ उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Nominations will be done on four blocks today for ten posts of gram panchayat in Mainpuri
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में होने वाले पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया रविवार को नामांकन के साथ शुरू हो जाएगी। चार ब्लॉकों पर कुल दस पदों के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुर होकर शाम चार बजे तक चलेगी। इसके बाद कोई नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त हुए कुल दस पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। जिले में चार ब्लॉकों पर कुल दस पदों के लिए चुनाव होना है, जिसमें एक ग्राम प्रधान और नौ ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हैं। चुनाव सुल्तानगंज, बेवर, कुरावली और करहल समेत चार ब्लॉकों में प्रस्तावित है। 
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार 12 दिसंबर को इन पदों के लिए नामांकन होंगे। ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह दस बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र भरकर संबंधित ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगे। शाम चार बजे के बाद कोई भी नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को भी दिन भर तैयारी चलती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिसंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच 
12 दिसंबर को नामांकन के बाद 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जो नामांकन जांच में वैध पाए जाएंगे उनकी सूची जांच के बाद नामांकन कक्ष के बाहर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद 14 दिसंबर को नामांकन वापसी का भी एक मौका दिया जाएगा। 

कुरावली में नहीं बिका एक भी नामांकन पत्र 
ब्लॉक सुल्तानगंज में शनिवार को ग्राम पंचायत सदस्य का एक नामांकन पत्र बिका। इसके साथ ही अब तक यहां बिके कुल ग्राम प्रधान के नामांकन पत्रों की संख्या 11 और ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की संख्या तीन हो गई है। वहीं बेवर में दो और करहल में एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन अब तक बिके हैं। कुरावली में तीन ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष शनिवार तक कोई नामांकन पत्र नहीं बिका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed