फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nominations start for MLC election in Agra

आगरा में एमएलसी के नामांकन आज से: अभी किसी भी दल ने नहीं घोषित किए प्रत्याशी, तीन मार्च को है मतदान

Fri, 04 Feb 2022 12:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Feb 2022 12:16 AM IST
सार

आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य पद के लिए तीन मार्च को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। हालांकि भाजपा, सपा व अन्य दलों ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 

विज्ञापन
nominations start for MLC election in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद सदस्य स्थानीय प्राधिकारी (एमएलसी) पद के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में 11 बजे से नामांकन होंगे। 11 फरवरी तक पर्चे भरे जाएंगे। तीन मार्च को आगरा के 16 और फिरोजाबाद के नौ बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। हालांकि भाजपा, सपा व अन्य दलों ने गुरुवार तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक पर्चे जमा होंगे। प्रत्याशी के साथ दस प्रस्तावकों को नामांकन कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। परिसर में बैरिकेडिंग कराई गई है। एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम एवं सिटी मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद को एआरओ नामित किया है। 
विज्ञापन


आगरा में 15 ब्लॉक पर पोलिंग बूथ हैं। जहां नगर पंचायत या नगर पालिका एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। एक बूथ नगर निगम में होगा। जहां नगर निगम के पार्षदों के अलावा जिला पंचायत सदस्य एवं स्वामी बाग नगर पंचायत के सदस्य मतदान करेंगे। तीन मार्च को मतपत्रों से मतदान होगा। 12 मार्च को शाहदरा स्थित मंडी समिति में मतगणना होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं घोषित हुए प्रत्याशी
भाजपा, सपा व अन्य दलों ने एमएलसी चुनाव के लिए पत्ते नहीं खोले हैं। गुरुवार शाम तक किसी दल द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। भाजपा और सपा दोनों दलों में एमएलसी टिकट पाने के लिए दावेदारों की लंबी फौज है। सूत्रों का कहना है कि सोमवार तक भाजपा व सपा प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं।

आगरा में 2324, फिरोजाबाद में 1601 मतदाता
स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए आगरा में 16 बूथ हैं। जहां 2324 मतदाता हैं। फिरोजाबाद में नौ बूथ हैं। जहां 1601 मतदाता हैं। आगरा व फिरोजाबाद दोनों जगह कुल 3925 मतदाता हैं। जिनमें 2320 पुरुष एवं 1605 महिला सदस्य मतदाता हैं। 

ये रहेगा कार्यक्रम 
- 4 से 11 तक नामांकन
- 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच
- 16 फरवरी को नाम वापसी का मौका
- 3 मार्च को मतदान (सुबह 8 से शाम 4 बजे तक)
- 12 मार्च को मतगणना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed