एमएलसी चुनाव 2022: आगरा में 15 से 19 मार्च तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया, नौ अप्रैल को मतदान
विधानसभा चुनाव के कारण फरवरी में एमएलसी चुनाव रद्द हो गया था। अब आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य निर्वाचन की प्रक्रिया नए सिरे से होगी। जानें पूरा शेड्यूल....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव खत्म होते ही अब आगरा जिले में एमएलसी चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य निर्वाचन की एक सीट के लिए 15 से 19 मार्च तक कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया चलेगी। नौ अप्रैल को मतदान होगा और 23 अप्रैल को मतगणना होगी।
विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय क्षेत्र आगरा-फिरोजाबाद के लिए एक एमएलसी का चुनाव होगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह रिटर्निंग अफसर हैं। डीएम न्यायालय कक्ष में नामांकन जमा होंगे। पिछले बार फरवरी में एमएलसी चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी। परंतु उस दौरान विधानसभा चुनाव के बीच एमएलसी चुनाव कराने पर राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई थी।
आगरा के 16 और फिरोजाबाद के 9 बूथों पर होगा मतदान
जिसके बाद आयोग ने एमएलसी निर्वाचन प्रक्रिया को विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद कराने का निर्णय लिया था। एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में 16 पोलिंग बूथ हैं जबकि फिरोजाबाद में नौ बूथ बनेंगे। आगरा में कुल 2324 और फिरोजाबाद में 1601 इस तरह कुल 3925 विभिन्न निकायों के सदस्य मतदान करेंगे। जिनमें 2320 पुरुष एवं 1605 महिला सदस्य मतदाता हैं।
ये होगा कार्यक्रम
- 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू
- 19 मार्च नामांकनपत्र जमा करने की अंतिम तिथि
- 21 मार्च नामांकन पत्रों की जांच
- 23 मार्च नाम वापसी का मौका
- 9 अप्रैल को मतदान
- 12 अप्रैल को मतगणना