फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nomadic animals destroying crops were closed in the boundary wall

फसलें उजाड़ रहे घुमंतू पशुओं को चहारदीवारी में किया बंद

Wed, 29 Dec 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nomadic animals destroying crops were closed in the boundary wall
खंदौली।वास रिसाल में ग्रामीणों ने घुमंतू पशुओं को चार दिवारी में बंद कर दिया - फोटो : Agra Dehat
खंदौली। घूमंतू पशुओं से फसलें बर्बाद होती देख सोमवार को वास रिसाल गांव के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने हांककर पशुओं को गांव के ही एक व्यक्ति की चारदीवारी में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के 24 घंटे बाद भी तहसील प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि इन दिनों आलू की फसल तैयार है। पर, घुमंतू पशु खेती के लिए मुसीबत बने हैं। दिन-रात रखवाली करने के बाद भी पशु फसलों को चरने के साथ रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। खेती चौपट होती देख सोमवार को किसान जुटे। घुमंतू पशुओं को हांककर सत्यपाल की चारदीवारी में बंद कर दिया। बताया कि उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम एत्मादपुर कार्यालय में दे दी थी। पर, दूसरे दिन भी कोई अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने बताया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, पशुओं को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

मामले में थाना प्रभारी अवधेश गौतम का कहना है कि गांव में पुलिस भेजकर किसानों को समझाया जाएगा। वहीं एसडीएम एत्मादपुर ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं है। अब पता चला है। मौके पर ब्लॉक के कर्मचारियों को भेजकर पशुओं की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरावली में समाजवादी पार्टी के फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप मुखिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें घुमंतू पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों को बचाने की मांग की गई। कहा कि 15 दिनों में घुमंतू पशुओं की समस्या का निदान नहीं कराया गया तो किसानों को लेकर तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

मौके पर गगन दीक्षित, गौरव माहौर, जीते ठाकुर, प्रदीप लवानियां, रणवीर हवलदार, हेम सिंह, रामस्वरूप एडवोकेट, पिंटू इंदौलिया, देवेंद्र इंदौलिया, दिनेश इंदौलिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed