{"_id":"61e84ee3435e1f390952c808","slug":"noida-kasganj-murder-case-accused-gangster-act-kasganj-news-agr521778930","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा कासगंज चर्चित हत्या कांड के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा कासगंज चर्चित हत्या कांड के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नोएडा-कासगंज चर्चित हत्याकांड में ढोलना पुलिस द्वारा जेल में बंद चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं, आरोपियों की हिस्ट्रीशीट भी तैयार की जा रही है।
नौगंवा गंगीरी अलीगढ़ निवासी राकेश ने महिला पुलिस कर्मी से अवैध संबंध के चलते अपनी पत्नी, दो बच्चे की हत्या वर्ष 2018 में कर दी थी। मुकदमा से बचने के लिए उसने स्वयं की हत्या का स्वांग रचने के लिए अपने ही दोस्त राजेंद्र को अपने कपड़े पहनाकर उसकी मारूपुर रेलवे लाइन पर हत्या कर दी। शिनाख्त न हो इसके लिए उसके सिर को काटकर अलग कर दफना दिया था। आरोपी राकेश ने अपनी एलआईसी की रसीद भी शव के पास डाल दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव को राजेंद्र का बता रहे थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया। इधर राकेश के पिता बनवारी लाल ने उसके ससुरालजनों पर राकेश की हत्या का आरोप लगाया था। डीएनए टेस्ट में तीन वर्ष बाद रिपोर्ट आने पर शव राजेंद्र का होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी राकेश की तलाश शुरु कर दी।
सितंबर 2021 में पुलिस ने हत्यारोपी राकेश को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नोएडा के घर में ही दफन पत्नी, दो बच्चे के शवों के कंकाल पुलिस ने बरामद किए थे। इसके मामले में मुख्य आरोपी राकेश के साथ उसके पिता बनवारीलाल, राजीव, प्रवेश सहित दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ एक माह पूर्व चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्र के आदेश पर हत्याकांड के चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उनकी निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।