फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Noida businessman died after Cantor hit his car on inner ring road in agra

Agra: इनर रिंग रोड पर कैंटर ने कार को मारी टक्कर, नोएडा के व्यापारी की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी

Tue, 12 Jul 2022 03:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 03:57 PM IST
सार

नोएडा का व्यापारी कार से अपनी ससुराल कोलकाता जा रहा था। इनर रिंग रोड पर हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Noida businessman died after Cantor hit his car on inner ring road in agra
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। इनर रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला। मृतक की शिनाख्त ग्रेटर नोएडा के व्यापारी की रूप में हुई है। उसकी दिल्ली में दुकान है। 

विज्ञापन

देर रात हुआ हादसा 

थानाध्यक्ष एत्मादपुर अरुण बालियान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट ई विलेज 5402 निवासी दीपक कुमार मंगलवार की रात अकेले ही कार से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए ससुराल कोलकाता जा रहे थे। रात में करीब 1:30 बजे इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर के उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। क्षतिग्रस्त कार में शव भी फंस गया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस शव को कार से बाहर निकाल सकी।  वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन

रिश्तेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज 

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मंगलवार की सुबह मृतक जीजा अमीश कुमार आगरा पहुंचे। एसओ ने बताया कि मृतक के जीजा अमीश कुमार निवासी ई 200 न्यू विजय नगर सेक्टर 9 गाजियाबाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजन ने बताया कि दीपक दिल्ली में जनरल स्टोर मॉल चलता था। चार माह पहले ही उसकी शादी कोलकाता में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed