फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nodal officers made to deal with possible floods

संभावित बाढ़ से निपटने के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी

Thu, 23 Jun 2022 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers made to deal with possible floods
कासगंज। आगामी समय में बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाढ़ से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आगामी दिनों में संभावित बाढ़, अतिवृष्टि की आपदा से शीघ्रता से निपटने के लिए निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता सिंचाई को बांधों की मरम्मत का जिम्मा सौंपा गया है। सभी तहसीलों के उपपजिलाधिकारी व तहसीलदारों को राहत कैंपों की स्थापना व संचालन सुनिश्चित करेंगे। एएसपी को सुरक्षा व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं एसडीएम को बाढ़ के दौरान सूखे खाद्य पैकेट की व्यवस्था कराने का जिम्मा सौंपा है। अधिशाषी अभियंता जल निगम को ग्रामीण क्षेत्रों में तथा संबंधित ईओ को नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को सफाई व्यवस्था, अधिशाषी अभियंता विद्युत को विद्युत व्यवस्था, सीएमओ को स्वास्थ्य शिविर, दवाई एवं चिकित्सा व्यवस्था, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के लिये चारा व दवाई व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी। डीएसओ को मिट्टी का तेल व डीजल व्यवस्था, तहसीलदारों को नाव व्यवस्था, बीएसए को राहत कैंपों में बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed