{"_id":"650dd5c92d8da5c249066fd4","slug":"nodal-officer-dismissed-meter-reader-on-making-bills-sitting-at-home-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-4819-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर बैठे बिल बनाने पर नोडल अधिकारी ने मीटर रीडर को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर बैठे बिल बनाने पर नोडल अधिकारी ने मीटर रीडर को किया बर्खास्त
Fri, 22 Sep 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बैठे बिल बनाने पर नोडल अधिकारी ने मीटर रीडर को किया बर्खास्त
-मैनपुरी के शिव नगर में निरीक्षण के दौरान सामने आया था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विद्युत निगम ने बिलिंग से लेकर भुगतान तक की मॉनीटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम के नोडल अधिकारी मैनपुरी पहुंचे। एक कॉलोनी में डोर टू डोर निरीक्षण के दौरान मीटर रीडर का फर्जीवाड़ा सामने आया। दरअसल मीटर रीडर ने घर बैठे ही बिजली के बिल बना दिए थे। नोडल अधिकारी के आदेश पर तत्काल मीटर रीडर को बर्खास्त कर दिया गया है।
विद्युत निगम आपके द्वारा अभियान के तहत खंड प्रथम के लिए अधीक्षण अभियंता कार्यशाला रवि अग्रवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार को नोडल अधिकारी ने मैनपुरी पहुंचकर खंड क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी में डोर टू डोर चेकिंग की। यहां जानकारी हुई कि पिछले माह उनके यहां बिलिंग नहीं हुई। जब नोडल अधिकारी ने जांच की तो पता चला कि मीटर रीडर रवि कुमार ने घर बैठे ही पिछले महीने के बिल बना दिए थे। इस पर नोडल अधिकारी ने तत्काल बिलिंग एजेंसी टेरा सॉफ्ट के सर्किल इंचार्ज सुमित प्रताप को रीडर रवि कुमार को हटाने के निर्देश दिए। बिलिंग एजेंसी ने तत्काल रीडर को सेवा से बर्खास्त कर दिया।
उन्होंने अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल, एसडीओ पदम गर्ग व मीटर रीडर को कड़े निर्देश देते हुए कहा बिलिंग में बिल्कुल भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गलत बिलिंग करने वाले रीडरों के विभाग में बिल्कुल भी जगह नहीं है, उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही प्रत्येक जेई, टीजीटू व एसडीओ प्रतिदिन रीडर द्वारा बनाए गए बिलों की क्रऍस चेकिंग करें। इस दौरान अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल, उप खंड अधिकारी पदम गर्ग व स्टाफ मौजूद रहा।