{"_id":"61ac9f9a91497079b72216d0","slug":"no-social-distance-and-mask-in-agra-market-in-alert-of-omicron-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच बाजार से दफ्तरों तक कायदे तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच बाजार से दफ्तरों तक कायदे तार-तार
Mon, 06 Dec 2021 07:54 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:54 AM IST
सार
आगरा में पिछले तीन दिनों में तीन कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। दिसंबर की शुरुआत में ही कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा पूरी दुनिया में मंडराने लगा है। ऐसे में एहतियात बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
आगरा: बिना मास्क के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से सभी फिर आशंकित हैं। आशंका है लेकिन बचाव के लिए जरूरी सतर्कता खत्म होती जा रही है। बाजार से लेकर दफ्तरों तक कायदे तार-तार हो रहे हैं। बाजारों और सरकारी दफ्तरों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के कुछ दिनों तक लोगों ने मास्क, सामाजिक दूरी के कायदों का पालन किया लेकिन अब बड़ी संख्या में बिना मास्क के ही घर से निकल रहे हैं। लोहामंडी, सदर, राजामंडी, शहजादी मंडी, लोहामंडी, शाहगंज, बोदला आदि मुख्य बाजारों में दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा। बसों और थ्री व्हीलर से लेकर खानपान की दुकानों पर सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ रही हैं। जिम्मेदारी हमारी भी है...सतर्क रहें, सुरक्षित और स्वस्थ रहें।
बचाव के लिए मजबूत हथियार है मास्क
मास्क और सामाजिक दूरी कोरोना संक्रमण से बचाव का पहला और मजबूत हथियार हैं। इन दोनों का ख्याल रखना लोगों के लिए काफी जरूरी है। माता-पिता बच्चों को समझाएं कि मास्क नहीं उतारना है। स्कूल में भी ध्यान रखना है कि मास्क सही तरह से पहना हो। कोरोना के बढ़ रहे मामलों में यह काफी जरूरी है। इसके साथ ही बाहर से आने के बाद साबुन से हाथ जरूर साफ करें। -डॉ. कैलाश चंद्र सारस्वत
आगरा सामूहिक आत्महत्या मामला: जन्मदिन से पहले बेटी के सिर से उठ गया मां-पिता का साया, बहन का साथ