फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Money To Buy Shroud Funeral Done With Villagers Help

कफन खरीदने को नहीं थे रुपए, ग्रामीणों की मदद से हुआ अंतिम संस्कार, अब परिवार पर भरण-पोषण का संकट

Tue, 31 Mar 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 31 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
No Money To Buy Shroud Funeral Done With Villagers Help
झोपड़ी में चार मासूमों संग बेबस बैठी रही महिला - फोटो : अमर उजाला
बाह में बकरी हांकने के दौरान जरार के क्रांति नगर में गौतम (30) की रविवार को कुएं में गिरकर मौत हो गई थी। सोमवार को बटेश्वर में अंतिम संस्कार करने तक को महिला के पास रुपये नहीं थे।
विज्ञापन


ऐसे में पूर्व प्रधान शारदा सिंह ने शव ले जाने के लिए ट्रैक्टर और अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का इंतजाम किया। जबकि भतीजे करतार सिंह ने अन्य सामान जुटाया। फिर 10-12 लोगों की मौजूदगी में बेटे अरमान ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


झोपड़ी में रह रही मृतक की पत्नी अनीता 4 बच्चों गुलशन (7), अरमान (5), विजय नंदन (3), गुड्डू (1) की परिवरिश को लेकर चिंतित है। न तो रहने के लिए घर और न दो वक्त की रोटी का जुगाड़। समाज के लोगों ने शासन प्रशासन से अनीता और उसके बच्चों के भरण पोषण की मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की शाम चराते समय एक बकरी खराब पड़े कुएं पर रखी करब पर चढ गई थी। उसे हंकाने के प्रयास में गौतम बकरी समेत कुएं में गिर गया था। सोमवार को पोस्ट मार्टम के बाद शव घर पर पहंचा तो अंतिम संस्कार के लिए खर्च की समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed