{"_id":"64257e0d080ba081da0416f7","slug":"no-light-no-candle-then-how-did-the-cloth-warehouse-catch-fire-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: लाइट थी न मोमबत्ती, फिर कपड़ा गोदाम में कैसे लगी आग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: लाइट थी न मोमबत्ती, फिर कपड़ा गोदाम में कैसे लगी आग?
Fri, 31 Mar 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:01 AM IST
सार
गोदाम में न बिजली की व्यवस्था, न किसी प्रकार के प्रकाश के लिए आग जलाई गई थी, फिर भी आग कैसे लग गई, ये बड़ा सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना अलीगंज के नयागांव थाना क्षेत्र के सराय कस्बा में रामलीला मैदान के पीछे कपड़े के गोदाम में बुधवार रात आग लग गई। इससे गोदाम में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना देर रात्रि दो बजे की बताई जा रही है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें - UP: शादी के तीन साल बाद पति हुआ लालची, अवसाद में है शिक्षिका, बोली- जीने की इच्छा हो चुकी है खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात को लगी आग
गोदाम के मालिक अजय ने बताया की हौजरी के गोदाम में अज्ञात कारणों से बुधवार देर रात किसी समय आग लग गई। सुबह जब आसपास के लोगों ने सूचना दी, तब वे मौके पर पहुंचे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गोदाम में रखा लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। उन्होंने बताया कि गोदाम में न तो कोई मोमबत्ती जलाई गई थी और न बिजली की व्यवस्था है। आग कैसे लगी ये पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: शादी के तीन साल बाद पति हुआ लालची, अवसाद में है शिक्षिका, बोली- जीने की इच्छा हो चुकी है खत्म
विज्ञापन