{"_id":"5b66b98e4f1c1ba13e8b52e3","slug":"no-facility-available-at-isbt-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें...नए बस अड्डे पर न पानी मिलेगा न बैठे को कुर्सी !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें...नए बस अड्डे पर न पानी मिलेगा न बैठे को कुर्सी !
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप रोडवेज बस में सफर कर रहे हैं और मथुरा के नए बस अड्डे पर जा रहे हैं तो सुविधाओं की बात भूल जाइए। आपको न तो पीने को पानी मिलेगा और न ही बैठने को कुर्सी। यह स्थिति तो अंतर्राज्यीय बस अड्डे की है।
महानगर के मध्य अंतर्राज्यीय नए बस अड्डे पर चले गए तो खड़े-खड़े ही बस का इंतजार करना पड़ेगा। आपको बैठने के लिए कुर्सी या बेंच नहीं मिलेगी। गर्मी में पानी की प्यास लगे तो केवल बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ेगी।
यहां पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। इन समस्याओं से दो-चार होने के बाद यात्रियों को यहां उड़ती हुई धूल का सामना करते हुए बस में सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।

गंदगी से अटा पड़ा बस अड्डा
गंदगी से अटा पड़ा नया बस अड्डा स्वच्छ भारत अभियान को भी पलीता लगा रहा है। आखिर इस बस अड्डे के हालत कब सुधरेंगे, जिससे यात्रियों को लाभ सुविधाएं मिल सकेंगी। इस मुद्दे को लोगों ने कई दफा उठाया मगर नतीजा सिफर ही रहा। शासन तक बात पहुंची थी।
मथुरा डिपो के एसएस संतो, अग्रवाल ने बताया कि गोकुल रेस्टोरेंट के पास नया बस अड्डा तैयार हो रहा है। छह माह में यह बस अड्डा हाईवे पर शिफ्ट हो जाएगा। इसके चलते महानगर में बस अड्डे पर लागत नहीं लगाई जा रही। शिफ्ट होने के बाद हर सुविधाएं यात्रियों को मिलेगी।