फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no facility available at ISBT Mathura

यात्रीगण ध्यान दें...नए बस अड्डे पर न पानी मिलेगा न बैठे को कुर्सी !

Sun, 05 Aug 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 05 Aug 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
no facility available at ISBT Mathura
आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला
अगर आप रोडवेज बस में सफर कर रहे हैं और मथुरा के नए बस अड्डे पर जा रहे हैं तो सुविधाओं की बात भूल जाइए। आपको न तो पीने को पानी मिलेगा और न ही बैठने को कुर्सी। यह स्थिति तो अंतर्राज्यीय बस अड्डे की है।
विज्ञापन

   
महानगर के मध्य अंतर्राज्यीय नए बस अड्डे पर चले गए तो खड़े-खड़े ही बस का इंतजार करना पड़ेगा। आपको बैठने के लिए कुर्सी या बेंच नहीं मिलेगी। गर्मी में पानी की प्यास लगे तो केवल बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ेगी। 
विज्ञापन


यहां पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। इन समस्याओं से दो-चार होने के बाद यात्रियों को यहां उड़ती हुई धूल का सामना करते हुए बस में सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी से अटा पड़ा बस अड्डा

गंदगी से अटा पड़ा नया बस अड्डा स्वच्छ भारत अभियान को भी पलीता लगा रहा है। आखिर इस बस अड्डे के हालत कब सुधरेंगे, जिससे यात्रियों को लाभ सुविधाएं मिल सकेंगी। इस मुद्दे को लोगों ने कई दफा उठाया मगर नतीजा सिफर ही रहा। शासन तक बात पहुंची थी।  

मथुरा डिपो के एसएस संतो, अग्रवाल ने बताया कि गोकुल रेस्टोरेंट के पास नया बस अड्डा तैयार हो रहा है। छह माह में यह बस अड्डा हाईवे पर शिफ्ट हो जाएगा। इसके चलते महानगर में बस अड्डे पर लागत नहीं लगाई जा रही। शिफ्ट होने के बाद हर सुविधाएं यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed