फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No entry of outside vehicles in Vrindavan on today evening

Sharad Purnima 2022: वृंदावन में आज शाम से बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद, 10 अक्तूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था

Fri, 07 Oct 2022 06:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Oct 2022 06:32 AM IST
सार

वृंदावन में शरद पूर्णिमा पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत शुक्रवार शाम से बाहरी वाहनों को वृंदावन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
No entry of outside vehicles in Vrindavan on today evening
वृंदावन में यातायात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शरद पूर्णिमा पर तीर्थनगरी वृंदावन में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं भीड़ को देखते हुए सात अक्तूबर शाम से वृंदावन में बाहरी चार पहिया, ट्रक और बसों का प्रवेश नहीं होगा। यह व्यवस्था 10 अक्तूबर सोमवार की सुबह तक जारी रहेगी। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि नेशनल हाइवे 2 की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहनों को रुकमणि बिहार पार्किंग पर रोका जाएगा। 

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे और मथुरा से आने वाले भारी वाहनों को पागल बाबा मंदिर के समीप दारुल पार्किंग पर पार्क किया जाएगा। जैंत के सामने से बने नए मार्ग से आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर से पूर्व ही पार्किंग बनाकर रोका जाएगा। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि रविवार और शरद पूर्णिमा होने के कारण भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी देंगे दिव्य दर्शन 

इस वर्ष नौ अक्तूबर को शरद पूर्णिमा है। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। यही कारण है भगवान श्रीकृष्ण ने शरद पूर्णिमा की रात वंशीवट पर गोपियों संग महारास किया था। ठाकुर बांकेबिहारी केवल शरद पूर्णिमा पर ही महारास की मुद्रा में बंसी धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्री बांकेबिहारी मंदिर के जगमोहन में श्वेत पोशाक में चांदी के सिंहासन पर विराजमान बांकेबिहारी पर जब आसमान से चंद्रमा की धवल रोशनी पड़ेगी तो भक्त निहाल हो उठेंगे। ये दिव्य दर्शन वर्षभर में एक ही बार शरद पूर्णिमा की रात को होते हैं। मंदिर परिसर को श्वेत वस्त्रों और विद्युत रोशनी से सजाया जा रहा है। अनुमान है कि शरद पूर्णिमा पर करीब पांच लाख श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed