फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Doctor at Taj Mahal Dispensary Ambulance Driver Treats Injured Tourist

Taj Mahal: ताज के मुख्य गुंबद की सीढ़ियां उतरते समय गिरा पर्यटक, डॉक्टर नहीं मिले, एंबुलेंस चालक को करना पड़ा

Thu, 12 Mar 2026 08:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 08:57 AM IST
सार

ताजमहल के मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से फिसलकर घायल हुए गुजरात के पर्यटक को डिस्पेंसरी में डॉक्टर और नर्स नहीं मिले। मजबूरन एंबुलेंस चालक ने ही प्राथमिक उपचार किया, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल उठ गए।

विज्ञापन
No Doctor at Taj Mahal Dispensary Ambulance Driver Treats Injured Tourist
एंबुलेंस चालक ने किया प्राथमिक उपचार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल की सुरक्षा और सुविधाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच बुधवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर सामने आई। ताजमहल के मुख्य गुंबद की सीढ़ियां उतरते समय पैर फिसलने से घायल हुए गुजरात के पर्यटक को प्राथमिक उपचार के नाम पर अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। हद तो तब हो गई जब डिस्पेंसरी में कोई डॉक्टर या नर्स नहीं मिली और एंबुलेंस चालक को ही घायल का उपचार करना पड़ा।
विज्ञापन


नर्स नदारद, चालक बना डॉक्टर
गुजरात से आए पर्यटक का पैर फिसलने के बाद उसे परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परिजन का आरोप है कि वहां न तो कोई जिम्मेदार चिकित्साकर्मी मौजूद था और न ही प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी मदद मिली। मजबूरन एंबुलेंस चालक ने ही घायल पर्यटक की मरहम-पट्टी की।
विज्ञापन


व्हीलचेयर तक नहीं हुई मयस्सर
घायल पर्यटक के लिए डिस्पेंसरी में व्हीलचेयर तक की व्यवस्था नहीं हो सकी। दर्द से कराह रहे पर्यटक को पैदल ही सहारा देकर ले जाना पड़ा। विश्व के सात अजूबों में शुमार ताजमहल, जहां प्रतिदिन हजारों विदेशी और देशी पर्यटक आते हैं, वहां इस तरह की बदहाली ने एएसआई और स्वास्थ्य विभाग के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने भी इस लापरवाही पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed