{"_id":"61200b288ebc3e7996321215","slug":"no-covid-inspection-on-agra-cantt-agra-news-agr504480477","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन पर बंद मिली कोविड जांच, कर्मचारी थे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट स्टेशन पर बंद मिली कोविड जांच, कर्मचारी थे गैरहाजिर
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर कोविड डेस्क का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ अरुण श्रीवास्तव
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सीएमओ को शुक्रवार सुबह कैंट स्टेशन पर कोविड हेल्प डेस्क बंद मिली। डेस्क से कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनको नोटिस दिया गया है।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 6:30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। यहां पर आठ कर्मचारियों को बाहर से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच के लिए लगाया गया है। निरीक्षण के वक्त हेल्प डेस्क खाली थी। एक भी कर्मचारी नहीं मिला। कुछ देर बार पांच कर्मचारी डेस्क पर आए। पूछने पर वह बहाना बनाने लगे। तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। बाकी के कर्मचारियों से पूछने पर पता चला कि वह ड्यूटी ही नहीं आए हैं। इन सभी आठों कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। गैरहाजिर स्टाफ पर एक दिन का वेतन काटने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
त्योहार पर संक्रमण बढ़ने का खतरा अधिक
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में कोरोना वायरस के मरीज लगातार मिल रहे हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले यात्रियों से संक्रमण का खतरा अधिक है। इसके चलते सभी के नमूने लेकर जांच करने के लिए आठ लोग लगाए गए थे। यह घोर लापरवाही है, इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।