फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No clue of absconding killer policemen

फरार हत्यारोपी पुलिस कर्मियों का सुराग नहीं

Sun, 10 Oct 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
No clue of absconding killer policemen
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 1980 में हुए एनकाउंटर को सीबीसीआईडी द्वारा हत्या का मामला पाने के बाद फरार हत्यारोपी पुलिस कर्मियों का पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी है। सीबीसीआईडी की चार्जशीट के आधार पर तत्कालीन सीजेएम तत्कालीन सीओ सहित 12 पुलिस कर्मियों को फरार घोषित करके कुर्की कराने के आदेश डीजीपी और गृह सचिव को दे चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1980 में शहर के मोहल्ला सोतियाना निवासी रमाकांत पाठक का कोतवाली पुलिस ने एनकाउंटर किया था। पिता रामशंकर की शिकायत पर हुई सीबीसीआईडी जांच में तत्कालीन सीओ शीलभद्रधर द्विवेदी, इंस्पेक्टर प्रमेंद्र सिंह, एसआई होतीलाल यादव, महावीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सतीश मोहन गोस्वामी, मोहर सिंह वर्मा, कांस्टेबल गेंदालाल, रामलाल, ध्रुव नरायन, चंद्रभान, जीप चालक राजपाल सिंह को रमाकांत को घर से ले जाकर हत्या करने का दोषी पाया गया था। अदालत में दी गई चार्जशीट के बाद आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुए हैं। तत्कालीन सीजेएम तेंद्रपाल ने सभी को फरार घोषित कर कुर्की के आदेश डीजीपी दिए। आदेश में टिप्पणी की है कि पूरा सिस्टम आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाने में लगा हुआ है। बताते चलें तत्कालीन सीओ, इंस्पेक्टर, एक दारोगा और शिकायतकर्ता रामशंकर पाठक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

----
यह था मामला
वर्ष 1980 में सोतियाना निवासी रमाकांत पाठक को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया। उसके शव के पास से तमंचा बरामद करके पुलिस ने रमाकांत केे खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज की। रमाकांत की मां ने कोतवाली पुलिस पर रमकांत को घर से ले जाकर मारने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को टेलीग्राम किया। सीबीसीआईडी ने रमाकांत के खिलाफ दर्ज किए गए फायरिंग के मामले को झूठा पाया। रमाकांत एनकाउंटर उस समय चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed