फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No clue of 12 year old boy missing from SN College agra

Agra: एसएन कॉलेज से लापता हुए 12 साल के बालक का नहीं लगा सुराग, फिरोजाबाद के बालगृह से लाया गया था आगरा

Mon, 14 Nov 2022 06:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 06:05 AM IST
सार

थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि मेडिकल कालेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इनमें एक कैमरे के फुटेज में बालक नजर आया। उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति नहीं है।

विज्ञापन
No clue of 12 year old boy missing from SN College agra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग से लापता हुए फिरोजाबाद बाल गृह के 12 वर्षीय बालक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने दस से अधिक क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। एक फुटेज में वो अकेला ही नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि बाल गृह प्रशासन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी बालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद बाल गृह में रह रहे 12 वर्षीय बालक की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उसे नौ नवंबर को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। वह बाल रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया था। शनिवार सुबह 4 बजे बालक लापता हो गया था। दो कर्मचारी देखभाल में तैनात थे। उन्होेंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि मेडिकल कालेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इनमें एक कैमरे के फुटेज में बालक नजर आया। उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति नहीं है। वह अकेला ही जाता दिख रहा है। एसएन मेडिकल कालेज से निकलकर वो कहां गया, यह पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में टीम लगी है। बाल गृह प्रशासन की ओर से थाने में अभी तहरीर नहीं दी गई है। अगर, तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


इटली की दंपती के गोद लेने का हुआ था विरोध

सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि लापता बालक  दस साल पहले यमुना ब्रिज क्षेत्र में मिला था। उसे बाल गृह में रखा गया था। दस साल की उम्र पूरी करने पर फिरोजाबाद बाल गृह भेज दिया गया। मई में एक युवक ने उसके भाई होने का दावा किया था। उसने बताया था कि वह और उसका भाई बिजली घर पर परिवार सहित रहते थे। एक दिन घर से निकल गए थे। लापता होने पर एक संस्था को मिले। उन्हें बाल गृह में भेज दिया गया। तब युवक दस साल का था। 18 साल की उम्र होने पर बंगलूरू की संस्था उसे अपने साथ ले गई। व्यवसायिक कोर्स करने पर उसकी  नौकरी लग गई। जब उसे पता चला कि उसके भाई को इटली की दंपती गोद लेना चाहती है तो वो आ गया। उसने कोर्ट में आपत्ति लगाई थी। कहा कि जब परिवार है तो उसे गोद कैसे दिया जा सकता है। इस पर भाई को गोद नहीं दिया जा सका। अब उसके लापता होने पर भाई नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed