फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No bus will be parked in the workshop on Deepotsav

Agra News: दीपोत्सव पर कोई बस नहीं रहेगी वर्कशॉप में खड़ी

Sun, 29 Oct 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
No bus will be parked in the workshop on Deepotsav
कासगंज। दीपावली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। वहीं वर्कशॉप पर बसों की मरम्मत के लिए सभी व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिससे दीपोत्सव पर पर्व यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ा। विभाग का दावा है कि व्यवस्था की जा रही है कि सभी बसें त्योहार के मौके पर बसें ऑन रूट रहेंगी। आमतौर पर देखा जाता है कि त्योहारी सीजन में बस से यात्रा करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर दीपोत्सव जैसे बड़े पर्व के मौके पर यह स्थिति अधिक खराब रहती है। भीड़ के चलते बसों की कमी का सामना यात्रियों को होती हैं। ऐसे में अक्सर देखा जाता है कि यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा करवाने का परिवहन निगम का दावा पर्वों के मौके पर खोखला ही साबित होता है। दीपोत्सव पर्व में भले ही अभी एक पखवाड़े का समय शेष है लेकिन रोडवेज ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिससे यात्रियों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े। वर्कशॉप कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि जो भी बसें वर्कशॉप में पहुंचे उन्हें शीघ्र ठीक कर बस स्टैंड पर भेज दें। यदि किसी तरह के पार्ट्स कम हैं तो उनकी सूची क्षेत्रीय कार्यालय भेजकर उन्हें मंगवा लें। पर्व के दौरान कोई भी बस वर्कशॉप में खड़ी न हो सभी बसों को ऑन रूट रखा जाए। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि इस बार यात्रियों को दिक्कतें नहीं होंगी। वर्कशॉप पर बसों के मरम्मत आदि का काम तेजी से कराया जाएगा। सभी बसों को ऑन रूट रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed