फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No attention was paid to the problems of farmers, Bhakiyu announced a movement

किसानों की समस्या पर नहीं ध्यान, भाकियू ने किया आंदोलन का ऐलान

Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
No attention was paid to the problems of farmers, Bhakiyu announced a movement
कासगंज। भाकियू (स्वराज) ने किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा है कि चकरोड, बोरिंग, रास्ते आदि की समस्याओं निदान के लिए किसान भटक रहे हैं। कई बार विकास विभाग के अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन

भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा है कि किसानों की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। कासगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला भंडारी के भूप सिंह के खेत में चकरोड बना दिया गया है। कासगंज विकासखंड के अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए हैं पर कोई सुनता नहीं। इसी तरह कासगंज ब्लॉक के गांव धंतोरिया निवासी सुशीला देवी, ठाकुरदास, कोमल सिंह, साहब सिंह का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के सामने गोबर व कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। रास्ता बंद है। स्कूल जाने वाले बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सैलई रोड निवासी टेंट कारोबारी महेंद्र सिंह की बैंक से जुड़ी समस्या है। महेंद्र सिंह भाकियू स्वराज के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा में मुद्रा लोन के लिए आवेदन किया, लेकिन बैंक चक्कर लगवा रही है। कुलदीप पांडे ने कहा है कि सबसे अधिक समस्याएं कासगंज विकास खंड क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। तीन दिन में समस्याओं का समाधान न हुआ तो भाकियू आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान संबंधित खंड विकास अधिकारी को करना होता है। कासगंज ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी की स्थायी तैनाती हो चुकी है। यदि विकास खंड स्तर से समस्या का समाधान नहीं होता है और कोई प्रार्थनापत्र मुझे मिलता है तो निश्चित ही समाधान कराएंगे। रामायण सिंह, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed