{"_id":"5d46f3978ebc3e6cfb0883ca","slug":"nizamuddin-trivandrum-central-superfast-express-loot-and-mother-daughter-follow-up-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन लूटकांड- निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में बड़ी वारदात करने को चार कोच में थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन लूटकांड- निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में बड़ी वारदात करने को चार कोच में थे बदमाश
Mon, 05 Aug 2019 02:59 AM IST
Abhishek Saxena
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस के एस-2, एस-4, एस-6 और एस-7 कोच में लूटपाट करने के लिए बदमाशों का गैंग निजामुद्दीन से सवार हुआ था। इस ट्रेन में सवार यात्रियों से रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ और पीड़ितों के सामने आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है।
फिरोजाबाद की जिस महिला से लूटपाट की गई है उसका कहना है कि बदमाश अचानक भागे हैं। एक और महिला से लूटपाट की बात सामने आई है लेकिन अभी उसका नाम प्रकाश में नहीं आया है। वह एस-6 कोच में सवार बताई जा रही है।
शनिवार तड़के त्रिवेंद्रम एक्सप्रेसवे में लूटपाट के दौरान मां-बेटी की मौत के बाद जांच में जुटीं एजेंसियों को जो अभी तक पता चला है उसके मुताबिक लूटपाट करने वाला गैंग निजामुद्दीन से ही ट्रेन में सवार हुआ था। इस गैंग के बदमाशों ने एक-एक करके कोच संख्या एस-2, एस-4, एस-6 और एस-7 का पूरा मुआयना किया है।

यह देखा है कि कहां से आसानी के साथ मोटा माल हासिल किया जा सकता है। जिस एस-2 कोच में मीना और उनकी बेटी मनीषा को लूटपाट के बाद ट्रेन से धकेल दिया गया था उस कोच में सवार लोगों का कहना था कि तीन लड़के कोच के चक्कर लगा रहे थे। वह इस तरह से घूम रहे थे कि मानो सीट की तलाश कर रहे हों। कभी गेट पर जाकर खड़े हो जाते तो कभी कोच की गैलरी में घूमने लगे थे।
माना जा रहा है कि वही बदमाश थे। क्योंकि जिस वक्त पौने चार बजे वारदात हुई है उस वक्त लोग नीद में थे लिहाजा कोई पहचान नहीं कर पाया है। फिरोजाबाद निवासी संगीता एस-6 कोच में सवार थीं। उनका कहना है कि जिन बदमाशों ने लूटपाट की है वह काफी समय तक कोच में घूमते देखे गए थे।
वह एस-7 कोच में भी जा रहे थे। इससे माना जा रहा है कि इस ट्रेन में लूटपाट करने के लिए चढ़े बदमाशों की संख्या छह से ज्यादा थी। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए यह गैंग सवार हुआ था। लेकिन जब मां-बेटी की मौत के बाद हल्ला मचा तो बदमाश ट्रेन से फरार हो गए थे। आईजी रेलवे भजनीराम मीणा का कहना है कि जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बदमाशों की संख्या छह थी।

मीना से लूटे गए मोबाइल से खींचे गए ट्रेन के कई फोटो
दिल्ली शाहदरा निवासी मीना से जो मोबाइल लूटा गया था वह जीआरपी ने बरामद कर लिया है। इस मोबाइल में एक्सप्रेस की कुछ तस्वीरें भी मिली हैं। कुछ सेल्फी भी मिली हैं। अब जांच एजेंसियां इसी मोबाइल और सेल्फी के जरिए वारदात के खुलासे में लगी हैं। तीन लोगों को पुलिस ने उठा भी लिया है।
आईजी रेलवे भजनीराम मीणा का कहना है कि पुलिस खुलासे के करीब है। मोबाइल के जरिए कई साक्ष्य हाथ में लगे हैं। इस वारदात को अंजाम देने वाला गैंग मथुरा और उसके आसपास का ही है।