{"_id":"608d0eb98ebc3e0a8a5252db","slug":"nizamuddin-habibganj-special-trains-canceled-including-12-passenger-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण का असर: निजामुद्दीन-हबीबगंज स्पेशल सहित 12 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण का असर: निजामुद्दीन-हबीबगंज स्पेशल सहित 12 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त
Sat, 01 May 2021 01:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 01 May 2021 01:48 PM IST
सार
स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों की कमी चल रही है। महाराष्ट्र की ओर से आने वाली गाड़ियों में प्रवासी घरों को लौट रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लॉकडाउन के बाद स्पेशल ट्रेनों में यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। रेलवे लगातार ट्रेनों को निरस्त कर रहा है। गतिमान, भोपाल शताब्दी, दिल्ली इंटरसिटी के बाद ग्वालियर, भिंड, इटावा के लिए संचालित 12 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। निजामुद्दीन-हबीबगंज भी एक मई से संचालित नहीं होगी। स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों की कमी चल रही है। महाराष्ट्र की ओर से आने वाली गाड़ियों में प्रवासी घरों को लौट रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली पड़ी हैं।
बंग्लुरु राजधानी में 190 सीटें शुक्रवार को खाली थीं, जबकि समता एक्सप्रेस, महाकौशल और संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनों में भी सीटें खाली पड़ी हैं। ऐसे में रेलवे ने एक दर्जन पैसेंजर ट्रेनों को और निरस्त कर दिया है। इनमें अधिकांश ग्वालियर, भिंड, इटावा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि संक्र्मण की बढ़ती रफ्तार और सीटें खाली होने के कारण ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं।
पहल: कोरोना मरीजों को मुफ्त दवाएं और खाना पहुंचाएंगे मेयर, इन नंबरों पर भेजे संदेश
विज्ञापन
मध्य प्रदेश नहीं जाएंगी यूपी रोडवेज की 15 बसें
मध्य प्रदेश की सरकार की रोक के बाद शुक्रवार को ईदगाह बस स्टैंड से ग्वालियर, भिंड, भोपाल के लिए चलने वाली रोडवेज बसें बंद कर दी गई हैं। ग्वालियर होकर झांसी जाने वाली बसों का रूट भी बदला गया है। अब झांसी जाने वाली बसें ग्वालियर की जगह औरेया होकर झांसी के लिए संचालित होंगी। परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि एमपी में रोक के बाद आगरा से मध्य प्रदेश को संचालित बस सेवाएं अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दी गई हैं।