{"_id":"5c4880acbdec224c8b1aede1","slug":"nitin-gadkari-said-new-power-plant-not-allowed-to-build-on-ganga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा पर नहीं बनने देंगे कोई नया पावर प्लांट, और न कम होगा 'गंगाजल': गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पर नहीं बनने देंगे कोई नया पावर प्लांट, और न कम होगा 'गंगाजल': गडकरी
Wed, 23 Jan 2019 08:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Jan 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गंगा में अब किसी भी सीजन में पानी कम नहीं होगा। पानी का एक मानक तय किया जा रहा है जो हर समय रहना ही रहना है। यही वजह है कि गंगा पर कोई नया पावर प्लांट नहीं बनने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब गंगा में पानी होगा तो जलमार्ग को भी दुरुस्त किया जा सकेगा। गंगा और यमुना को साफ करके बेहतर जलमार्ग बनेगा। बोले, गंगा में मेरठ तक एयरबोट चलाई जाएगी। दिल्ली से मेरठ की दूरी 40 मिनट में पूरी हो सकेगी
वृंदावन में नितिन गडकरी ने कहा कि गंगा को साफ करने के लिए सैकड़ों परियोजनाएं शुरू की गईं थीं। 75 परियोजनाओं को पूरा भी कर लिया गया है। गंगा को निर्मल बनाने के लिए और उसकी अविरलता कायम रखने के लिए दो फिट पानी रहना ही चाहिए।

'एक करोड़ से एक एयरबोट'
इसके लिए तय किया गया है कि गंगा पर कोई नया पावर प्लांट अब नहीं बनाया जाएगा। ड्राई सीजन में भी पानी रखने का मानक तय कर दिया गया है। गंगा में मेरठ तक एयरबोट चलाई जाएगी। दिल्ली से मेरठ की दूरी केवल 40 मिनट में पूरी हो सकेगी। 1 करोड़ से एक एयरबोट खरीदी जानी है। इसके लिए एक कंपनी से अनुबंध भी हो चुका है।
नितिन गडकरी ने कहा कि राजीव गांधी ने कहा था कि यमुना को साफ करना है। पांच हजार करोड़ खर्च भी कर दिया लेकिन हुआ क्या सब जानते हैं। हम गंगा और यमुना के भक्त हैं लिहाजा सफाई करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना की सफाई को सियासत से नहीं जोड़ना चाहिए।
गडकरी ने कहा कि यमुना को सवा साल में साफ कर देंगे। यमुना का पानी पीने काबिल हो जाएगा। लेकिन यह दावे पिछले दस साल से होते चले आ रहे हैं। यमुना की स्थिति तो सुधरने की बजाए बिगड़ती ही जा रही है।
यमुना में 25 नाले सीधे गिर रहे हैं। यह नाले यमुना को दूषित कर रहे हैं। गडकरी ने दावा किया कि इन नालों को यमुना में जाने से रोका जाएगा। सीवरेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। दिल्ली का भी कोई नाला यमुना में नहीं गिरेगा।