फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nitin gadkari promised clean yamuna under namami gange projects in agra

गडकरी ने किया यमुना को स्वच्छ बनाने का वादा, बोले- दो माह में चला देंगे यमुना में जहाज

Wed, 23 Jan 2019 05:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jan 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari promised clean yamuna under namami gange projects in agra
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए आए केंद्रीय सड़क, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। कहा कि दो साल में यमुना को निर्मल और अविरल बना देंगे। सवा साल में इसका पानी पीने योग्य हो जाएगा। 
विज्ञापन


दो महीने में दिल्ली और आगरा के बीच नदी में जहाज चलाकर दिखा देंगे। इतना ही नहीं, उनकी योजना आगरा में हवा में उड़ने वाली डबल डेकर बस चलाने की है। लोग जलमार्ग से आगरा आएंगे और हवाई मार्ग से ताज देखने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


गडकरी ने तारघर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीवरेज ट्रीटमेंट की 1210 करोड़ रुपये लागत की दो योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही आगरा-बरेली नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के प्रथम चरण (आगरा से जलेसर तक का) शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जल्द ही जल परिवहन शुरू होगा'

nitin gadkari promised clean yamuna under namami gange projects in agra
मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में साढ़े चार साल के कार्यकाल में देश में 10 लाख करोड़ और यूपी में दो लाख करोड़ की सड़कें और पुल बनाए हैं। यमुना में जहाज चलने की बात पर अचरज कैसा जब गंगा में वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग बनाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां जल परिवहन शुरू किया जाना है। दिल्ली से आगरा जल मार्ग से डेढ़ घंटे में आया जा सकेगा। किराया एक रुपये प्रति किलोमीटर लगेगा जो बस और ट्रेन से सस्ता है। इसके लिए रूस की कंपनी से एमओयू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि स्काई डबल डेकर बस सेवा शुरु हुई तो इसका किराया मेट्रो ट्रेन से 30 फीसदी सस्ता पड़ेगा। उन्होंने आगरा के मेयर नवीन जैन को इस सेवा के प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन देखने के लिए आमंत्रित किया। 

उन्होंने कहा कि लोग जहाज से यमुना के रास्ते आगरा आएंगे और स्काई बस में बैठकर ताजमहल का दीदार करेंगे। उन्होंने कहा कि ताज की सुंदरता बने रहने के लिए भी यमुना का स्वच्छ होना जरूरी है।

गंगा सहित 40 सहायक 40 नदियां होंगी साफ

nitin gadkari promised clean yamuna under namami gange projects in agra
कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
गडकरी ने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत भारत सरकार बहुत काम कर रही है। गंगा सहित उसकी सहायक 40 नदियों को स्वच्छ बनाया जा रहा है। इसी के तहत आगरा में करीब 900 करोड़ रुपये की सीवर योजना का शिलान्यास हुआ है। 

नितिन गडकरी ने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत 26 हजार करोड़ रुपये से करीब 265 योजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें 65 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। इसी का परिणाम है कि प्रयागराज कुंभ इस बार श्रद्धालुओं को स्वच्छ गंगाजल मिल रहा है। 

कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन एवं जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि 900 करोड़ में आगरा में यमुना साफ हो जाएगी। ट्रैफिक जाम की समस्या को भी खत्म किया जाएगा। इसके बाद दो साल में पर्यटक दोगुना हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed