फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nitin gadkari Laid the foundations of namami gange's projects in vrindavan

'नमामि गंगे' के तहत 500 करोड़ से स्वच्छ होगी यमुना, गडकरी ने किया योजनाओं का शिलान्यास

Wed, 23 Jan 2019 03:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jan 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari Laid the foundations of namami gange's projects in vrindavan
केंद्रीय मंत्री ने बटन दबाकर किया योजनाओं को शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में केंद्रीय सड़क, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बटन दबाकर नमामि गंगे के तहत करीब 500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सवा साल में यमुना का पानी पीने काबिल हो जाएगा। कहीं भी किसी भी घाट पर गिलास में पानी भरना और पी लेना। 
विज्ञापन


अक्षय पात्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि यमुना में आगरा से दिल्ली तक जलमार्ग तैयार किया जाएगा। एयरबोट भी चलाई जाएंगी। इतना ही नहीं उन्होंने हवा में बस चलाने का भी दावा किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रयागराज में स्नान करने वाले लोग सरकार की जय-जयकार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गंगा का जल एकदम निर्मल है। स्नान में आनंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा को साफ करना कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। हम इसके जरिए वोट नहीं मांग रहे हैं। गंगा के प्रति दुनिया में सम्मान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'गंगाजल' देखकर दुनिया में होगा देश का नाम

नितिन गडकरी कहा कि जब पर्यटक गंगा का स्वच्छ जल देखकर तारीफ करेंगे तो हमारे देश का नाम होगा। केवल गंगा को ही साफ नहीं किया जा रहा है बल्कि उससे जुड़ीं सभी 40 नदियों को साफ किया जाना है। 

उन्होंने कहा कि यमुना को साफ बनाने के लिए परियोजनाएं शुरू कर दी गईं हैं। 70 घाट बनाए जाने हैं। यमुना को साफ करने के लिए दिल्ली, हरियाणा में भी परियोजनाएं शुरू कर दी गईं हैं। जल्द ही इसका असर दिखने लगेगा। 

इसके लिए उन्होंने लोगों के बीच दावा करते हुए कहा कि सवा साल बाद कहीं से भी एक गिलास में यमुना का पानी लेकर पी लेना। बोले कि यमुना को स्वच्छ बनाकर जलमार्ग तैयार किया जाएगा। आगरा से दिल्ली तक एयरबोट चलाई जाएंगी। वह खुद जल्द एयरबोट में बैठकर आगरा से दिल्ली तक जाएंगे। 

स्काई बस चलाने का दावा

नितिन गडकरी ने कहा कि हवा में चलने वाली स्काई बस भी शुरू की जाएगी। इसमें 250 लोग बैठ सकेंगे। मेट्रो का रूट तैयार करने में 350 करोड़ प्रति किलोमीटर का खर्च आता है जबकि हवा वाली बस के लिए 50 करोड़ प्रति किलोमीटर चाहिए। दिल्ली से मेरठ तक भी एयरबोट चलाने का दावा किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण, मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा तथा चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह, भाजपा विधायक और नगर निगम मथुरा वृंदावन के महापौर डा. मुकेश आर्य बन्धु भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed