फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nitin gadkari

आसान होगी आगरा से बरेली और इटावा तक पहुंच 

Thu, 14 May 2020 01:31 PM IST
आसान होगी आगरा से बरेली और इटावा तक पहुंच 
आसान होगी आगरा से बरेली और इटावा तक पहुंच  Updated Thu, 14 May 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari
आसान होगी आगरा से बरेली और इटावा तक पहुंच  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
जीआईसी मैदान में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को आगरा के साथ-साथ बरेली और इटावा को भी तोहफा दिया है।  गडकरी ने आगरा से बरेली तक करीब 225 किलोमीटर लंबे मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर उन्नयन की घोषणा की है तो वहीं आगरा से इटावा तक करीब 154.52 किलोमीटर लंबे मार्ग के छह लेन चौड़ीकरण योजना का शिलान्यास किया। 
वह यहां शनिवार को जीआईसी मैदान में विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आगरा के टेढ़ी बगिया से जलेसर, सिकंदराराऊ, कासगंज और बरेली तक मार्ग के निर्माण पर करीब 1000 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस मार्ग की डीपीआर और फिजिबिलिटी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसमें कितने पुल, फ्लाईओवर, टोल प्लाजा, जंक्शन बनेंगे, इसके लिए सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आगरा से इटावा तक करीब 124.520 किलोमीटर मार्ग के सिक्स लेन चौड़ीकरण पर करीब 1,664 करोड़ खर्च होंगे। यहां करीब 20 किलोमीटर लंबा बाईपास फीरोजाबाद में बनेगा। यमुना नदी पर एक पुल, एक आरओबी और छह छोटे पुल बनेंगे। चार फ्लाईओवर और करीब 103 किलोमीटर सर्विस रोड बनाई जाएगी। दो टोल प्लाजा, 20 बस वे, दो ट्रक ले बाई, दो मेजर जंक्शन और 154 माइनर जंक्शन बनेंगे। योजना पर एक अगस्त 2017 से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों के बनने से यह होगा लाभ
आगरा-बरेली राजमार्ग बनने से आगरा से सिकंदराराऊ, कासगंज, बरेली आने-जाने वाले यात्रियों को निर्बाध यातायात उपलब्ध होगा। इससे प्रदूषण में कमी, आर्थिक विकास होगा, ईंधन की बचत और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसी तरह आगरा-इटावा राजमार्ग से दिल्ली, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, कोलकाता जाने वाले यात्रियों को सुगम यातायात मिलेगा। फीरोजाबाद में बाईपास बनने से कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों की दिक्कत दूर होगी। क्षेत्र आर्थिक विकास तो होगा ही प्रदूषण और ईंधन की खपत भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed