{"_id":"5bf2c58dbdec22697f6812d3","slug":"niti-aayog-ceo-amitabh-kant-ghosh-inspected-odf-village-of-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीति आयोग के सीईओ ने शौचालय के गड्ढे से निकाला 'काला सोना', किसानों को दिया ये संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीति आयोग के सीईओ ने शौचालय के गड्ढे से निकाला 'काला सोना', किसानों को दिया ये संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 19 Nov 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
शौचालय के गड्ढे से जैविक खाद निकालते दोनों वरिष्ठ आईएएस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में सोमवार को विश्व शौचालय दिवस पर ओडीएफ गांव वाजिदपुर में शौचालय संसद का आयोजन किया गया। इसमें भारत सरकार के नीति आयोग के सचिव (सीईओ) अमिताभ कांत घोष व स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय के सचिव परमेश्वर अय्यर ने शिरकत की।
दोनों वरिष्ठ आईएएस अफसरों ने शौचालय पिट से जैविक खाद को बाहर निकाला। जैविक खाद को 'काला सोना' का नाम देते हुए अधिकारियों ने किसानों को अपने-अपने शौचालयों को डबल पिट में परिवर्तित कर जैविक खाद निर्माण करने का संदेश दिया।
जिले में स्वच्छता जागरूकता के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अगुवाई में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सोमवार को ओडीएफ गांव वाजिदपुर-कुतुकपुर में शौचालय संसद आयोजित हुई।

अमिताभ कांत घोष बने शौचालय संसद के सभापति
शौचालय संसद में मौजूद ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधि की भूमिका निभाते हुए स्वच्छता संबंधी विषयों पर बहस की। वहीं भारत सरकार नीति आयोग के सीईओ सभापति की भूमिका में नजर आए। इस संसद में स्वच्छता अभियान से जुड़े छह प्रस्तावों को पास किया।
वाजिदपुर-कुतुकपुर में महिलाओं ने खुले में शौच से मुक्ति एवं शौचालय निर्माण के लिए कठिन श्रम किया। सीपादेवी, विनीता, कुसुमलता, सुमित्रा, रचनादेवी एवं अंबुज देवी ने एक राय होकर 'लोटा पार्टी' को तो खुले में शौच जाने से रोका। साथ ही घर-घर जाकर महिलाओं व युवतियों को इससे होने वाली हानियों को समझाया।
इस दौरान नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत घोष एवं स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय के सचिव परमेश्वर अय्यर ने एसबीएम लाभार्थी गुड्डी देवी पत्नी जसोदान सिंह को आवंटित शौचालय की डबल पिट के पहले गड्डे का ढक्कन खोला।

शौचालय के गड्ढे से निकाला सोना
दोनों वरिष्ठ आईएएस द्वारा शौचालय पिट से जैविक खाद को बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि जैविक खाद 'काला सोना' है। किसानों को अपने-अपने शौचालयों को डबल पिट में परिवर्तित कर जैविक खाद का निर्माण करना चाहिए।
ग्राम और छात्र मंत्रीमंडल को मिला सम्मान
जिले में स्वच्छता अभियान की असलियत परखने आए केंद्र सरकार के दूतों ने उत्कृष्ट प्रयासों के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा, सीडीओ नेहा जैन, बीडीओ प्रभात मिश्रा के प्रयासों को सराहा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिभा देवी, ग्रामीणों व परिजनों को स्वच्छता की सीख देने वाले परिषदीय स्कूल के बच्चों के मंत्री मंडल, जिनमें प्रधानमंत्री रोशनी व उनके कैबिनेट में शामिल राखी, उमा, प्रीति,अंजली एवं आक्रोश नामक छात्र को मंच पर बुला कर सम्मानित किया गया।