फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nishtha program in mainpuri

बेहतर शिक्षण से प्रभावशाली बनेगी शिक्षा: नरेंद्र पाल सिंह

Tue, 03 Mar 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
nishtha program in mainpuri
03एमएनपी-36-करहल में निष्ठा प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षक- शिक्षिकाएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए चलाए जा रहे निष्ठा प्रशिक्षण के तहत चौथे बैच का प्रशिक्षण कुरावली बीआरसी पर मंगलवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण में डायट प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंह ने शिक्षकों को बेहतर शिक्षण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

निष्ठा प्रशिक्षण के चतुर्थ बैच में कुल 150 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। डायट प्राचार्य ने प्रशिक्षण में कहा कि विद्यालय का परिवेश जितना आकर्षक होगा, हमारी शिक्षण विधियां जितनी आकर्षक होंगी उतना ही हमारा शिक्षण प्रभावशील होगा।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों को अपने विद्यालयों में जाकर परिणाम मूलक शिक्षा देनी होगी। प्रशिक्षण में केआरपी मुन्नालाल, विमलेश कुमार, अशोक कुमार, सौरभ पांडेय, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्ठा प्रशिक्षण के समापन पर दिए प्रमाण पत्र
करहल। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 27 फरवरी से चल रहे परिषदीय शिक्षकों के निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी राम शंकर कुरील ने प्रशिक्षणाथियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। श्रीचंद यादव, शिव कुमार सिंह, अरुण कुमार, अशोक कुमार, रश्मी, डॉ. शकुंतला यादव, संतोष कुमार, अरविंद सिंह, प्रीति, रोहिणी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed