फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ninety four passengers sit on Tractor-trolley

साइकिल पर निकले एसएसपी ने रोका ट्रैक्टर, सवारियों की संख्या सुनकर रह गए दंग

Wed, 10 Oct 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 10 Oct 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
ninety four passengers sit on Tractor-trolley
ट्रैक्टर-ट्राली में 94 सवारी। - फोटो : अमर उजाला

आगरा एसएसपी अमित पाठक का ऐसी हकीकत से सामना हुआ कि वे इस घटना को शायद ही भूल पाएं। उन्हें ट्रैक्टर की ट्राली में 94 महिलाएं सवार मिलीं। इससे आवाक एसएसपी ने तत्काल ट्रैक्टर-ट्राली को सीज करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


एसएसपी रोजमर्रा की तरह बुधवार की सुबह साइकिल से शहर की सड़कों पर चेकिंग के लिए निकले। वे दयालबाग पहुंचे। यहां पर एक ट्रैक्टर-ट्राली में बड़ी संख्या में लोगों को बैठाकर तेजी से निकला। इसे देखते ही एसएसपी ने रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक के साथ मौजूद पुलिस स्टॉफ ने तत्काल ट्रैक्टर को रुकवाया। एसएसपी ने सवारियों की गिनती कराई, तो वे दंग रह गए। दरअसल ट्रैक्टर की ट्राली में 94 सवारियां बैठी थी। वे सभी महिलाएं थीं। ट्राली में इतनी संख्या में लोगों का होना हैरान करने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ninety four passengers sit on Tractor-trolley
ट्राली पर सवार महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी काफी देर तक पूछताछ करते रहे और सवारियों की संख्या को लेकर कई बार सवाल भी किए। उनके आदेश पर तत्काल ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया। एसएसपी अमित पाठक ने दयालबाग क्षेत्र के इंचार्ज को बुलाकर हिदायत भी दी। 

बताया जा रहा है कि नवरात्र में महिलाएं दर्शन के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर निकली थीं। वे एक पूरी टोली बनाकर जा रही थीं।

ninety four passengers sit on Tractor-trolley
साइकिल से चेकिंग पर निकले एसएसपी अमित पाठक। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अमित पाठक साइकिल से घूमते हुए भगवान टाकीज पहुंचे। यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी ली। एसएसपी के आने की सूचना पर थाना से अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed