फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine players won medals in state taekwondo competition

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के नौ खिलाडिय़ों ने पाए मेडल

Tue, 15 Nov 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nine players won medals in state taekwondo competition
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में बिजनौर में आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के नौ खिलाड़ियों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जिले के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण और तीन-तीन ने सिल्वर, कांस्य मेडल प्राप्त किया है। सोमवार को जनपद पहुंचने पर बस स्टैंड पर सभी का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

बिजनौर के नजीबाबाद में 11 से 13 नवंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लगभग 1200 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में मैनपुरी के 10 खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया और नौ मेडल प्राप्त किए। सब जूनियर गर्ल्स अंडर 38 किलो ग्राम भार वर्ग में समृद्धि राठौर ने स्वर्ण तथा कैडेट गर्ल्स अंडर 37 किलोग्राम भार वर्ग में नूपुर चंद्र ने स्वर्ण मेडल प्राप्त किया। वहीं जूनियर गर्ल्स अंडर 46 किलोग्राम वर्ग में सृष्टि शाक्य ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कैडिट गर्ल्स अंडर 41 किलोग्राम भार वर्ग में जया सक्सेना ने सिल्वर मेडल, कैडेट बॉय अंडर 45 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कैडिट गर्ल्स अंडर 41 किलोग्राम भार वर्ग में गरिमा कटियार ने कांस्य तथा कैडिट बॉय अंडर 57 किलोग्राम भार वर्ग में राज शर्मा ने कांस्य मेडल प्राप्त किया। सब जूनियर 51 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य जैन ने कांस्य मेडल प्राप्त किया। वहीं ताइक्वांडो पुम्से प्रतियोगिता में जया सक्सेना ने स्वर्ण मेडल हासिल किया। वापस लौटने पर सभी अभिभावक ने मुख्य कोच योगेश माथुर सहित सभी विजेता खिलाड़ियों का मैनपुरी बस स्टैंड पर अभिनंदन किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र, ऋषभ यादव, शुभम कुमार सहित सभी के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed