{"_id":"5cf92a97bdec2207226ebfdf","slug":"nine-people-died-due-to-thunderstorm-agra-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रज में आंधी और बारिश ने बरपाया कहर, 12 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में आंधी और बारिश ने बरपाया कहर, 12 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
Fri, 07 Jun 2019 09:35 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 07 Jun 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
आंधी के बाद गिरे बिजली के खंभे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज में गुरुवार देर शाम आई आंधी बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई। एटा में तीन, कासगंज में तीन और मैनपुरी में छह लोगों की मौत हुई है। वहीं जिलेभर में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। कुरावली के गांव नगला छिदू में बिजली गिरने से रामसूरत के 10 वर्षीय पुत्र कृष्णकांत की मौत हो गई।
रामसूरत की पुत्री कुमकुम, रेनू और पत्नी सुशीला गंभीर रूप से झुलस गईं। नगला छिटू निवासी 35 वर्षीय किरन पत्नी अचल सिंह की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। गांव लुखुरपुरा में दीवार गिरने से बिजेंद्र सिंह के 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु तथा साहब सिंह की पत्नी माया देवी की मौत हो गई। राहुल पुत्र रमेश चंद्र, सुमन पुत्री रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हैं।
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी 70 वर्षीय राजेश कुमार के ऊपर ताड़ का पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। अन्य क्षेत्रों में भी हुए हादसों में भी करीब तीस लोगों के घायल होने की खबर है।

एटा में आंधी बारिश में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव धरमपुर में दीवार गिरने से गीतम सिंह की पुत्री नेहा (05) की मौत हो गई। बेटा प्रशांत (03) घायल है। गांव नगला बरम निवासी महावीर (70) पर टीनशेड गिरने से मौत हो गई।
उनकी पत्नी बिरमा देवी और पुत्र बॉबी गंभीर घायल हैं। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला भंबा निवासी विनेश (18) पुत्र राधेश्याम की बिजली गिरने से मौत हो गई।
गांव नगला किस में मकान गिर गया। मलबे में दबकर सुरजादेवी पत्नी भरत सिंह और ममता पत्नी प्रेमचंद एवं उसका बेटा लालू घायल हो गए। वहीं अवागढ़ क्षेत्र में पेड़ गिरने से सूखलाल पुत्र महीपाल घायल हो गए।

कासगंज में तीन लोगों की मौत हो गई। सोरों क्षेत्र में भगवान देवी (40) पत्नी रजिस्टर सिंह पर मुख्य दरवाजे का लोहे का गेट गिर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव भिदौनी में दरियाव सिंह(65) की आंधी में गिरी दीवार के नीचे आकर मौत हो गई। गांव में चौपाल पर बैठे लालाराम(50) पुत्र केदार सिंह के ऊपर पेड़ गिर गया। उनकी भी मौके पर मौत हो गई।
मथुरा के मांट में जहां ओले गिरे, वहीं महानगर समेत जिले के अन्य हिस्से में ओले बरसते रहे। कस्बा मांट में पंद्रह मिनट तक ओले गिरने के साथ बारिश हुई। छटीकरा, जैंत, सौंख में भी बूंदाबांदी हुई। आंधी में गांव जैंत में हरीचंद पुत्र देवी सिंह के खेत पर बन रहा निर्माणाधीन मकान गिर गया।
मलबे में दबकर अतर सिंह और उसकी पत्नी रामप्यारी (55), कृष्णा (14) पुत्र महावीर, सोमवीर (13) घायल हो गए। जैंत पुलिस ने घायलों को मथुरा सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां कृष्णा की हालत गंभीर बनी हुई है। कई जगह आंधी से पेड़ भी गिर गए।