{"_id":"61002f612054b05dc541924e","slug":"nine-miscreants-arrested-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: डकैती की योजना बनाते नौ बदमाश गिरफ्तार, तीन वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: डकैती की योजना बनाते नौ बदमाश गिरफ्तार, तीन वारदात का खुलासा
Tue, 27 Jul 2021 09:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:38 PM IST
सार
पकड़े गए बदमाशों ने पिछले तीन महीने में नौहझील इलाके में वारदात कर पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। ताबड़तोड़ कई वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में पुलिस ने डकैती की योजना बनाते नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को नौहझील में हुईं तीन बड़ी वारदात का खुलासा किया। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी के 138 गैस सिलिंडर, 12 बोरी सरसों, दो आयशर कैंटर और हजारों रुपये की नकदी समेत हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस ने महिला सहित नौ बदमाशों को पकड़ा है। इन्होंने 15 मई को कस्बा बाजना में शटर तोड़कर 60 बोरी सरसों चोरी की थी। 29 मई को मांट रोड स्थित मनोज अग्रवाल को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। 14-15 जुलाई की रात कुलदीप सिंह के गैस गोदाम से 168 गैस सिलिंडर चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
ये आरोपी पकड़े गए
1- सोनू उर्फ अहमद आलम निवासी संभल
2- मकेंश्वर राय निवासी गोपालगंज बिहार
3- रामजी लाल निवासी एलआईसी ऑफिस के सामने कलक्टरी बाईपास
4- राजू निवासी महाराजपुर, सेंतल दौसा
5- शंकर निवासी शांतिनगर, करौली
6- प्रभु निवासी कुंगत, आमेर जयपुर
7- महानिया निवासी कंडेरा, भरतपुर
8- शंकर निवासी दौसा
9- समेरु पत्नी आलम निवासी कटिहार बिहार