फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine girls in the top ten meritorious medal winners one student ranked seventh In  Dbrau Convocation In Agra

आगरा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: बेटी हूं, पढ़ सकती हूं... बेटों से आगे निकल सकती हूं

Wed, 30 Mar 2022 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र त्यागी, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 10:29 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बेटियों का दबदबा रहा। 79.90 फीसदी पदकों पर बेटियों ने कब्जा जमाया। कुल 169 पदकों में से बेटियों के खाते में 135 पदक आए, जबकि बेटों के हिस्से में 34 पदक ही आ सके। 

विज्ञापन
Nine girls in the top ten meritorious medal winners one student ranked seventh In  Dbrau Convocation In Agra
दीक्षांत समारोह में पदकधारक छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी हूं, पढ़ सकती हूं... बेटों से आगे निकल सकती हूं, शिक्षा के मामले में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की छात्राओं ने यह साबित किया है। विवि के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों में बेटियों की संख्या बेटों के मुकाबले चार गुना है। टॉप टेन में नौ बेटियां हैं।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह में 169 मेडल प्रदान किए गए। इनमें 129 स्वर्ण और 40 रजत पदक हैं। बेटियों के हिस्से में 135 पदक आए। बेटों के खाते में मात्र 34 पदक ही हैं। औसत की बात करें तो 79.90 फीसदी पदक छात्राओं और 20.10 फीसदी पदक छात्रों के हिस्से में आए। अव्वल छह में कोई छात्र नहीं है। सबसे ज्यादा पदक प्रिया चावला के नाम रहे। अव्वल दस में नौ छात्राएं हैं। एक छात्र है जो सातवें नंबर पर है। यही वजह रही कि समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने खुले मंच से बेटियों की तारीफ की।
विज्ञापन


इससे पहले कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में पहुंचने पर आईईटी के बाहर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने कैडेट्स दे बात भी की। इसके बाद आईईटी के गेट पर शोभायात्रा के सदस्यों की फोटोग्राफी हुई, मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती भी इसमें शामिल रहे। पीएसी बैंड के साथ शोभायात्रा शुरू हुई, जो कि दीक्षांत समारोह स्थल छत्रपति शिवाजी दीक्षांत मंडपम के मंच पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंच से शोभायात्रा के दौरान तैत्तिरीय उपनिषद के मंत्रों का उच्चारण किया जा रहा था। इसके बाद वंदेमातरम का गायन हुआ। पंडित देवाशीष गांगुली के निर्देशन में ललित कला संस्थान के छात्र-छात्राओं ने कुलगीत गाया। इसी कड़ी में कुलाधिपति ने दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा की। कुलपति ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की और इसके बाद उपाधियां और डिग्री वितरित की गई। प्रभारी कुलपति ने दीक्षोपदेश दिया।

राज्यपाल बोलीं, हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

समारोह में मेडल पाने वालों में छात्राओं की भरमार देख राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बेटियों की तारीफ के पुल बांधे। कहा कि हमारी बेटियों ने कमाल कर दिया। 80 फीसदी मेडल पाने वाली बेटियों को बधाई....बेटों को भी बधाई। कहा कि बेटों को बेटियों से मुकाबले आने को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। बेटियों को मौका मिला तो उन्होंने खुद को साबित कर दिया। अपने वक्त को याद करते हुए राज्यपाल बोलीं कि जब वो पढ़ती थीं तो कॉलेज में एक-या दो ही लड़कियां होती थीं। आज हमारी बेटियां लड़ाकू विमान तक उड़ा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed