फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine drums of adulterated mustard oil seized, eight samples taken

स्पेलर से नौ ड्रम मिलावटी सरसों का तेल सीज, आठ नमूने लिए

Mon, 01 Aug 2022 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Nine drums of adulterated mustard oil seized, eight samples taken
बरनाहल। सोमवार को तहसील प्रशासन के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापेमारी की। यहां राइसब्रान तेल की मिलावट सरसों के तेल में की जा रही थी।आठ नमूने जांच के लिए भेजे हैं। नौ ड्रम तेल को सीज कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को उप जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अविनाश कुमार ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ गांव खरैना में एक गोदाम पर छापेमारी की। यहां हिमांशु गुप्ता द्वारा स्पेलर लगाकर सरसों के तेल का कारोबार किया जा रहा था। अधिकारियों ने पाया कि राइसब्रान तेल की मिलावट सरसों के तेल में की जा रही थी। लगभग सवा दो लाख रुपये कीमत का नौ ड्रम मिलावटी तेल सीज कर दिया। हिमांशु गुप्ता द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से पंजीकरण लेकर कारोबार किया जा रहा था, जबकि प्रतिष्ठान लाइसेंस श्रेणी का है। नोटिस भी जारी किया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा, जयदीप मौर्य, सनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed