{"_id":"624b4f0a310a3f51f449c143","slug":"nine-bighas-of-wheat-crop-burnt-due-to-fire-agra-news-agr529232013","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से नौ बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से नौ बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुरसीकरी। क्षेत्र के मंडी गुड़ गांव के समीप विद्युत लाइन के तारों की स्पार्किंग से सोमवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे नौ बीघे की फसल जलकर राख हो गई। दमकलकर्मियों ने चार घंटे जूझने के बाद आग पर काबू पाया।
ग्राम मंडी गुड निवासी राम कुमार, पवन श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गई है। सोमवार की दोपहर चल रही हवाओं से विद्युत लाइन के तार आपस में टकरा गए। जिससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। फसल जलती देख गांववाले दौड़े। सूचना पर दमकलकर्मी भी पहुंचे। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद दमकलकर्मियों और गांववालों ने आग पर काबू पाया। इस बीच करीब नौ बीघे की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसानों ने घटना की तहरीर फतेहपुरसीकरी थाने में दी है। तहसील प्रशासन से भी मुआवजे की गुहार लगाई है।
फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम बरना में एक गेहूं के खेत में आग लग गई ।जिसके चलते आठ बीघा का फसल जलकर नष्ट हो गई । घटना की जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया ।
विज्ञापन
ग्राम वरना निवासी सुभाष के खेत में सोमवार दोपहर अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु सफल नहीं हो सके। जानकारी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा किसी तरह आग पर काबू पाया । इस दौरान आग लगने के आसपास अन्य खेतों के मालिकों में भी भय व्याप्त रहा।
उन्होंने जंगली झाड़ियों की सहायता से अपने खेतों की ओर आग को आने से रोक दिया। पीड़ित किसान ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।