{"_id":"5fd3b3168ebc3e3fbe0ec154","slug":"nimoniyan-mainpuri-news-agr471580123","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमोनिया, अस्थमा और कोल्ड डायरिया से पीड़ित चार मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमोनिया, अस्थमा और कोल्ड डायरिया से पीड़ित चार मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में अस्थमा, कोल्ड डायरिया और निमोनिया से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अस्थमा से पीड़ित दो, कोल्ड डायरिया और निमोनिया से पीड़ित एक-एक मरीज की मौत हो गई। 17 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
शहर के मोहल्ला कटरा निवासी अनिल कुमार की एक साल की पुत्री अंशिका को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की समस्या थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी राजेंद्र सिंह की 45 वर्षीय पत्नी अनारवती को पिछले कुछ दिनों से कोल्ड डायरिया की दिक्कत थी।
खून की कमी और कोल्ड डायरिया से पीड़ित अनारवती का परिजन एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जनपद फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी 70 वर्षीय रामकृष्ण को पिछले कुछ सालों से अस्थमा की दिक्कत थी। शहर के देवी रोड में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर वे अपना उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी 65 वर्षीय मंतोष कुमार को भी अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉ. पीके दुबे ने बताया कि सभी मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था।