{"_id":"5fd10a638ebc3e3b865b3b85","slug":"nimoniyan-mainpuri-news-agr471293573","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमोनिया और अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमोनिया और अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में निमोनिया और अस्थमा से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती निमोनिया से पीड़ित पांच माह के बालक ने दम तोड़ दिया। बिछवां क्षेत्र के गांव जसरऊ निवासी अस्थमा से पीड़ित वृद्ध की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
बुधवार को अस्पताल में 27 मरीजों को भर्ती कराया गया। अस्पताल में 557 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी पंकज कुमार के पांच माह के पुत्र क्रिस को पिछले कुछ दिनों से निमोनियां की दिक्कत थी। परिजनों ने मंगलवार की रात उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जसरऊ निवासी 54 वर्षीय राजवीर सिंह को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। बुधवार को हालत बिगड़ने परिजन उन्हें ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती एक बच्चे की निमोनिया से मौत हुई है जबकि वृद्ध को मृत अवस्था में लाया गया था।