फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nikah children and government conversion gangs dirty intentions targeted educated girls

UP: निकाह, बच्चे और सरकार...धर्मांतरण गिरोह के गंदे मंसूबे, इसलिए निशाने पर पढ़ी-लिखीं लड़कियां

Fri, 25 Jul 2025 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 01:45 PM IST
सार

अवैध धर्मांतरण गिरोह के मास्टर माइंड अब्दुल रहमान से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। इस गिरोह के निशाने पर पढ़ी-लिखी लड़कियां होती थीं। इसकी वजह भी चौंकाने वाली सामने आई है...
 

विज्ञापन
Nikah children and government conversion gangs dirty intentions targeted educated girls
धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अवैध धर्मांतरण के आरोपी अब्दुल रहमान ने पुलिस की पूछताछ में कई राज खोले हैं। उसने बताया कि धर्मांतरण कराने वाली युवतियों और युवकों की घर वापसी आसान नहीं होती थी। उनका ब्रेनवाॅश इस कदर किया जाता था कि वह कभी वापसी की सोच भी नहीं सकें। उन्हें कोई न कोई जिम्मेदारी दे दी जाती थी। हर काम के लिए फंडिंग देश-विदेश के लोग किया करते थे।
विज्ञापन


 

अब्दुल रहमान से पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गिरोह के निशाने पर उच्च शिक्षित युवतियां अधिक रहती थीं। वह किसी न किसी तरह परिवार से परेशान होती थीं। इससे वह आसान टारगेट होती थीं। उनके जाल में फंसने के बाद परिवार और समाज के लोग कबूल नहीं करते हैं। इस कारण वो न चाहकर भी बाहर नहीं निकल पाती हैं। जिन युवतियों का धर्म परिवर्तन होता था, उनका निकाह भी मुस्लिम युवकों से कराया जाता था। बच्चे होने पर उनके नाम भी मुस्लिम ही रखे जाते थे। उनका पूरा परिवार उस सरकार के लिए वोट करता था, जो मुस्लिमों के साथ रहती थी। दूसरों का विरोध किया जाता था।

ये भी पढ़ें -  UP: हिंदू युवतियों से इसलिए पढ़वाया जाता था कलमा...निकाह के बाद घिनौना काम, धर्मांतरण केस में नया खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टरमाइंड के बेटों ने उगले कई राज
अवैध धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के बेटों अब्दुल्ला, अब्दुल रहीम और साथी जुनैद कुरैशी को पुलिस ने बृहस्पतिवार कोर्ट में पेश किया। इस दाैरान कड़ी सुरक्षा रही। उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से कई घंटे तक पूछताछ की। इसमें कई जानकारी हाथ लगी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि धर्मांतरण गिरोह के लिए देश-विदेश से फंडिंग हो रही थी। कई राज्यों के लोग मदद करते हैं। गिरोह में शामिल सदस्यों को कमीशन दिया जाता था। इससे ही खर्च चलता था। अब्दुल रहमान को अच्छी-खासी रकम मिल रही थी। अब्दुल रहमान का छोटा बेटा अब्दुल रहीम फेरी लगाकर जूते बेचता था। उसने भोपाल की युवती का धर्मांतरण कराया। इसके बाद उससे ही निकाह कर लिया। उसे अपने साथ ही रख रहा है।

ये भी पढ़ें -   UP: अवैध धर्मांतरण के खेल में गेमिंग एप का कनेक्शन...धर्म परिवर्तन कराने के लिए ऐसा तरीका, आप भी रहें सावधान


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed