फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Night curfew will make the crowd uncontrollable in the market

बाजार में भीड़ बेकाबू क्या करेगा नाइट कर्फ्यू

Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Night curfew will make the crowd uncontrollable in the market
कासगंज रोडवेज बस में दोपहर 1.45 बजे बिना मास्क के बैठे यात्री - फोटो : KASGANJ
कासगंज। देश में तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए सरकार ने भले ही रात्रि कर्फ्यू लगा दिया हो, लेकिन लोगों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। दिन में बाजार में भीड़ लगी रहती है, तो वहीं लोग न तो बसों में यात्रा करते समय सावधानी बरत रहे हैं और न हीं ट्रेनों में। बैंकों का भी यही हाल है। लोगों की यह लापरवाही कभी भी जिले के लिए तीसरी लहर का वाहक बन सकती है।
विज्ञापन

बिना मास्क के टिकट बांट रहा रेल कर्मी
रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.30 बजे टिकट बिंडो पर काफी संख्या में लोग टिकट लेने के लिए हुजूम लगाए हुए थे। टिकट बिंडो पर बैठा कर्मी बिना मास्क के ही टिकट बांट रहा था। यात्रियों ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। स्टेशन परिसर में भी यात्री बिना मास्क लगाए आवागमन करते नजर आए।
विज्ञापन

बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन
इंडियन बैंक में दोपहर 12.55 बजे बड़ी संख्या में ग्राहक अपने काम काज के लिए पहुंचे हुए थे। कुछ ग्राहक बैठे हुए भी थे। महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ बैंक में नजर आई, लेकिन किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग तक नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदरई गेट बाजार में उमड़ी रही भीड़
नदरई गेट क्षेत्र में लगे सोमवार बाजार में दोपहर 1.15 बजे बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे हुए थे। बाजार में लगे फड़ो पर ग्राहकों का हुजूम लगा हुआ था, न तो दुकानदार ही मास्क लगाए हुए थे और न ही ग्राहक। बड़ी संख्या में बाजार में आवागमन करते लोग भी बेपरवाह थे।

बिना मास्क के बस में सवार थे यात्री
रोडवेज बस स्टेंड पर दोपहर 1.35 बजे दिल्ली, अलीगढ़, मार्गों के लिए जाने वाली बसें खड़ी हुईं थी। इनमें सफर करने के लिए यात्री सवार थे, लेकिन इन यात्रियों ने मास्क नहीं लगा रखा था। बस स्टैंड परिसर में भी यात्री बिना मास्क के ही बस के इंतजार में खड़े थे। इनको कोई टोकने वाला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed