फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NHM Staff Strike Disrupts Healthcare Services in Agra, Patients Struggle for Treatment

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल: पर्चा हाथ में, डॉक्टर गायब! आगरा के अस्पतालों में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Fri, 16 Oct 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 09:55 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों की आठ अक्तूबर से जारी हड़ताल के कारण आगरा के जिला अस्पताल, लेडी लॉयल और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कई विभागों में चिकित्सक नहीं मिलने से मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है और कुछ बिना इलाज लौट रहे हैं।
 

विज्ञापन
NHM Staff Strike Disrupts Healthcare Services in Agra, Patients Struggle for Treatment
जिला अस्पताल में चैंबर में चिकित्सक न होने पर पर्चा लेकर खड़े मरीज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की हड़ताल से मरीज बेहाल हैं। स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। सबसे ज्यादा जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल की सेवाओं पर असर पड़ा है। यहां कई विभाग नहीं खुले हैं, जिससे मरीज बिना इलाज के लौट रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 1351 स्टाफ हैं। इसमें, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स समेत अन्य कर्मचारी हैं। आठ अक्तूबर से ये हड़ताल पर हैं। शहरी स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लेडी लॉयल, जिला अस्पताल में सेवाएं प्रभावित हो रही है। जिला अस्पताल में जीरियाट्रिक, आहार, फिजियोथेरेपी समेत कई विभाग में चिकित्सक नहीं हैं। इससे मरीज पर्चा लेकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन


चैंबर में चिकित्सक नहीं होने के कारण मरीज पर्चे लेकर घंटों इंतजार कर रहे हैं। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए मरीज देखे जा रहे हैं लेकिन हड़ताल से दिक्कत आ रही है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि अन्य चिकित्सकों को अतिरिक्त समय मरीज देखने को कहा है। एनएचएमकर्मियों से हड़ताल खत्म करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले मरीज
पर्चा लेकर इलाज को भटकना पड़ा

बोदला निवासी पूनम ने बताया कि जिला अस्पताल में पर्चा बनवाया और फिर डॉक्टर को दिखाने पहुंची। यहां डॉक्टर नहीं बैठे, काफी देर तक इंतजार भी किया। स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर साहब हड़ताल पर हैं।

कमरा खाली, नहीं मिला इलाज
टेढ़ी बगिया निवसी राखी का कहना है कि जिला अस्पताल में इलाज के लिए गई। पर्चा लेकर डॉक्टर साहब को दिखाने गई, यहां कोई बैठा नहीं था। अन्य मरीज भी खड़े थे, इलाज नहीं मिल पाया।


शासन ने मांगी हड़ताल से प्रभाव की रिपोर्ट
 समान कार्य समान वेतन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ आठ अक्तूबर से हड़ताल पर है। तीन दिन आगरा में धरना देने के बाद अब लखनऊ में संचालित हो रहा है। चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होने पर शासन से सीएमओ से इसकी रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष देवी सिंह कुशवाहा ने बताया के मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। सभी कर्मचारी लखनऊ में धरना देकर के मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed