{"_id":"66e271bd688c5e619b03aa5d","slug":"nhai-s-arrangements-failed-in-the-rain-delhi-highway-again-filled-with-water-vehicles-stuck-in-jam-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश में झील बना आगरा-दिल्ली हाईवे: एनएचएआई के इंतजाम हुए फेल...बाइकों के ऊपर से निकला पानी, राहगीर फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में झील बना आगरा-दिल्ली हाईवे: एनएचएआई के इंतजाम हुए फेल...बाइकों के ऊपर से निकला पानी, राहगीर फंसे
Thu, 12 Sep 2024 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:14 AM IST
सार
बारिश ने एनएचएआई के इंतजामों को फिर धराशायी कर दिया। झमाझम बारिश के बाद हाईवे पर इस कदर जलभराव हुआ कि वाहन लंबे जाम में फंस गए। सबसे ज्यादा खराब हालात सिकंदरा क्षेत्र में रहे।
विज्ञापन
बारिश में आगरा-दिल्ली हाईवे का हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बारिश में जलभराव रोकने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंतजाम फेल हो गए। डीवीवीएनएल, सिकंदरा, रुनकता क्षेत्र में हाईवे पर पानी भर गया। इसकी निकासी नहीं होने से इसमें वाहन फंस गए और जाम लग गया। जलभराव के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चले।
विज्ञापन
बुधवार को बारिश ने हाईवे की हालत बिगाड़ दी। बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया। सिकंदरा, दक्षिणांचल कार्यालय के सामने घुटनों तक पानी भर गया। तेज बारिश और जलभराव के कारण वाहन धीरे-धीरे गुजर रहे थे, जिससे जाम लग गया। घंटों लोग इसी में फंसे रहे। रुनकता निवासी रामप्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि वे भगवान टॉकीज पर किसी कार्य के चलते आए थे। शाम को घर वापसी के दौरान हाईवे पर पानी भरने से जाम लग गया। तेज बारिश भी हो रही थी। इससे ढाई घंटे में घर पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई के मरम्मत प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तेज बारिश लगातार हुई, जल निकासी के लिए पंप भी लगाए गए और ड्रेनेज भी साफ करवाया। लगातार तेज बारिश होने के कारण शाम के बाद परेशानी हुई है।