{"_id":"579914b34f1c1b875d21e1cd","slug":"nh-2-at-increased-risk-officials-do-not-care","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-2 पर खतरा बढ़ा, अफसरों को परवाह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-2 पर खतरा बढ़ा, अफसरों को परवाह नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
गड्डों में तबदील हो चुकी सर्विस लेन पर कदम कदम पर खतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरा - 1
एनएच-2 पर खंदारी से सुल्तानगंज की पुलिया तक जगह जगह बनाए गए बड़े कट से बसें और ट्रक हाईवे से सर्विस लेन पर उतरते हैं। इनकेपलट जाने का खतरा रहता है।
खतरा - 2
खंदारी से सुल्तानगंज की पुलिया तक हाईवे लगभग बंद हो चुका है। दोनों ओर का पूरा ट्रैफिक सर्विस लेन पर है। हर पल वाहनों के टकराने का खतरा रहता है।
खतरा - 3
बरसात में सर्विस लेन पूरी तरह से टूट गई है। गहरे गड्ढे हो गए हैं। पानी भर जाने से नजर नहीं आते। इनमें वाहन पलट रहे हैं।
खतरा - 4
सुल्तानगंज की पुलिया पर सड़क पर कीचड़ हो गई है। यहां से निकलना मुश्किल है। इसमें वाहन फंस रहे हैं। हादसे का खतरा है।
इन खतरों के अलावा मुसीबत यह है कि छोटी सी सर्विस लेन पर बड़े हाईवे का पूरा लोड आ जाने से ट्रैफिक पूरे दिन जाम रहता है। वाटर वर्क्स चौराहा से सिकंदरा तक यही हाल है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के दफ्तर से खंदारी के बीच सर्विस रोड पर सबसे गहरे गड्ढे हैं। सेंट कानरेड्स स्कूल से कुछ आगे गहरे गड्ढे से रोजाना हादसे हो रहे हैं।
सुल्तानगंज की पुलिया के चौराहे पर कार्यदायी संस्था एल एंड टी ने दोनों सर्विस रोडों पर पुलिया बनाना शुरू कर दिया है। कमला नगर के सर्विस रोड की पुलिया का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन इसी बीच नगला छिद्दा की ओर की पुलिया खोदकर डाल दी गई है। इससे दोनों ओर सर्विस रोड बाधित हो चला है। गांधी नगर से सुल्तानगंज की ओर आने वाले सर्विस रोड पर भी गड्ढे हैं। ऐसे में हाईवे का सफर कम जोखिम भरा नहीं रह गया है। हाईवे की अव्यवस्थाओं से त्रस्त जनता भी अब सड़कों पर उतरने लगी है, लेकिन अफसरों का ध्यान इस सब पर नहीं है।
दबंगों की बसें नहीं हट पाई
सर्विस लेन पर जाम लगने की एक वजह दबंगों की बसें भी हैं। यादव मेल के नाम से चलाई जा रहीं बसें हाईवे पर खड़ी रहती थीं लेकिन पिछले तीन चार दिनों से सर्विस लेन पर आ गई हैं। इससे मुसीबत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
मुआयना तक नहीं कर रहे अधिकारी
शहर में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बन गया है। इसकेबावजूद समस्या का समाधान तो दूर प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारी हाईवे का मुआयना तक नहीं कर रहे हैं।
हाई अलर्ट, गड्ढे भरवाना शुरू: शफी
हाईवे-2 पर फ्लाई ओवर के काम के कारण परेशानियां आ रही हैं। गड्ढे भरवाए जा रहे हैं। ट्रैफिक सुचारु करने को एक्सट्रा ड्यूटी लगवाई जा रही हैं। अब कोई नया काम शुरू नहीं करने जा रहे हैं। मोहम्मद शफी, प्रोजेक्ट निदेशक, एनएचएआई, फरीदाबाद