फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ngt will Charge Fine on National Highway and Stp

नेशनल हाईवे पर मिट्टी के पहाड़ बनेंगे जुर्माने का 'कारक', कमेटी ने दी है यह रिपोर्ट

Sat, 03 Aug 2019 01:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 03 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ngt will Charge Fine on National Highway and Stp
एनजीटी
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से गठित की गई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉनीटरिंग कमेटी ने नगर निगम, एस एन मेडिकल कॉलेज, मथुरा नगर निगम और जेआरआर कंपनी के बाद नेशनल हाईवे अथारिटी और जल निगम पर जुर्माने की तलवार लटका दी है।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा हाईवे चौड़ीकरण के कार्य में उड़ती धूल और धांधूपुरा, पीलाखार एसटीपी के संचालन में खामियों पर कमेटी की रिपोर्ट एनजीटी में पेश होनी है, जिसमें इन पर बड़ी कार्रवाई और जुर्माने की सिफारिश की जा सकती है। 
विज्ञापन


एनजीटी द्वारा रिटायर्ड जज डीपी सिंह की अध्यक्षता वाली मॉनीटरिंग कमेटी ने चार जुलाई को आगरा में कुबेरपुर डंपिंग साइट, मेडिकल कॉलेज, धांधूपुरा एसटीपी का दौरा किया था। इनमें खामियां पाने पर नगर निगम, मथुरा नगर निगम, एसएन मेडिकल कालेज और जेआरआर फर्म पर 7.70 करोड़ रुपये जुर्माना लगाने की सिफारिश अपनी रिपोर्ट में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जुलाई के निरीक्षण में कमेटी ने नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण में शाहदरा पर मिट्टी के पहाड़ और उड़ती धूल देखकर नाराजगी जाहिर की थी। इस मामले में कमेटी द्वारा नेशनल हाइवे अथारिटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है, वहीं पीलाखार और धांधूपुरा में एसटीपी संचालन में लापरवाही को लेकर भी कमेटी सदस्य नाराज नजर आए थे। जल निगम और नेशनल हाइवे के  खिलाफ कमेटी की रिपोर्ट एनजीटी में पेश होनी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी ठोक रहा जुर्माना
नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण में लगातार लापरवाही पर प्रोजेक्ट मैनेजर मो. शफी को टीटीजेड अथारिटी चेयरमैन कमिश्नर अनिल कुमार कई बार कड़ी फटकार लगाने के साथ चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन हालात फिर भी नही सुधरे।

टीटीजेड ने नोटिसों के बाद जुर्माना ठोंकने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कहा था, जिसका आकलन किया जा रहा है। नेशनल हाईवे की लापरवाही के कारण शहर में धूल कणों की मात्रा में कई गुना की बढ़ोतरी हुई है। यह रिपोर्ट भी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कमेटी दे चुकी है। यह दूसरी बार होगा, जब एनएचएआई पर जुर्माने की सिफारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed