फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newlywed woman took her own life by hanging herself Just eight months into her marriage

UP: 'हो सके तो...', शादी के आठ महीने में ही छोड़ दी प्रिया ने जीने की चाह, मरने से पहले लिखे ये आखिरी शब्द

Wed, 22 Jul 2026 08:30 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 22 Jul 2026 08:30 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। युवती की शादी आठ महीने पहले हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माैत से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखा। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

विज्ञापन
newlywed woman took her own life by hanging herself Just eight months into her marriage
विवाहिता ने माैत से पहले लिखा सुसाइड नोट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के पचवान स्थित कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका फंदा लगाने से पहले एक भावुक सुसाइड नोट छोड़ गई है, वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले उसने वाराणसी के एक मोबाइल नंबर पर करीब 38 मिनट तक बातचीत की थी। फिलहाल आत्महत्या की असली वजह का राज गहराया हुआ है और पुलिस सर्विलांस व जांच के जरिए कारण जानने में जुटी है। सुसाइड नोट में लिखा था - हो सके तो माफ करना।
विज्ञापन


वाराणसी जिले के गांव लोहता निवासी प्रिया (26) की शादी करीब आठ माह पूर्व पचवान कांशीराम कॉलोनी निवासी छोटू के साथ हुई थी। मंगलवार को पति छोटू अपने काम पर चला गया था। इसके बाद प्रिया ने कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। देर शाम जब पति घर लौटा तो उसने शव को फंदे पर लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


 

मृतका प्रिया ने फंदे पर लटकने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है कि हो सके तो माफ करना। मैं जीना नहीं चाहती थी। तुम लोग निर्दोष हो, मैं किसी और वजह से यह कदम उठा रही हूं। मेरा भतीजा मिस यू... मुझे मेरी फैमिली की बहुत याद आती थी।

 

38 मिनट की कॉल से खुलेगा राज
पुलिस की जांच में यह अहम बात सामने आई है कि फंदा लगाने से पहले प्रिया की वाराणसी के ही एक मोबाइल नंबर पर करीब 38 मिनट तक लगातार बात हुई थी। इस लंबी बातचीत के बाद ही उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस अब उस नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि उस दौरान उसकी किससे और क्या बातचीत हुई थी।

फंदे पर लटकने से महिला की मौत हुई है और शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मौके से मिले सुसाइड नोट और कॉल डिटेल की गहनता से पड़ताल की जा रही है। -अरुण कुमार चौरसिया, सीओ, टूंडला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed