फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newborn twins dies due to not get oxygen in private hospital mainpuri

आरोप: अस्पताल में नौ हजार रुपये जमा न करने पर नहीं दी ऑक्सीजन, जुड़वा बच्चों की मौत

Tue, 03 Dec 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Dec 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
newborn twins dies due to not get oxygen in private hospital mainpuri
जुड़वा नवजात के शव लेकर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के निजी अस्पताल में पैदा हुए जुड़वा बच्चों ने जन्म के कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने रुपये जमा न करने पर बच्चों को ऑक्सीजन नहीं दी। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

 
जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी सत्यपाल रविवार की रात करीब 10:30 बजे गर्भवती पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर उत्तम नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। वहां सीमा ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया। इस बीच दवाई आदि में सत्यपाल के काफी रुपये खर्च हो चुके थे। 
विज्ञापन


सत्यपाल के अनुसार अस्पताल स्टाफ ने कहा कि बच्चों को ऑक्सीजन की जरूरत है। इस पर सत्यपाल ने ऑक्सीजन लगाने के लिए कहा लेकिन स्टाफ ने साफ कर दिया कि पहले छह हजार रुपये जमा करो तब ही ऑक्सीजन लगाई जाएगी। उसने किसी तरह छह हजार की जुगाड़ की, लेकिन स्टाफ नौ हजार की मांग करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रुपये न होने पर अस्पताल स्टाफ ने ऑक्सीजन देने से इनकार कर दिया। हालत बिगड़ने पर सोमवार की सुबह करीब तीन बजे बच्चों को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार तो मिला, लेकिन बेड न होने की बात कही गई। 

इस बीच बच्चों को सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। सैफई पहुंचने के बाद दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई। दोनों मासूमों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने सत्यपाल की तहरीर पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अस्पताल प्रबंधन ने यह कहा 

उत्तम नर्सिंग होम के संचालक डॉ उत्तम सिंह ने बताया कि संबंधित महिला को सात माह का प्रसव था। बच्चादानी खुली हुई थी। नार्मल स्थिति में प्रसव हुआ। कम समय के बच्चे होने के कारण उन्हें विशेष उपचार की जरूरत थी। इसके तहत उन्हें रेफर किया गया। ऑक्सीजन के बदले में पैसा मांगने का कोई मामला नहीं है। अस्पताल का बिल न देना पड़े, इस कारण झूठे आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed