फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newborn dies in the father's lap Due to ongoing cleaning in Firozabad hospital 

Firozabad: अस्पताल में हो रही सफाई, अभी रुक जाओ..., थोड़े से इंतजार में नवजात ने पिता की गोद में तोड़ दिया दम

Sun, 12 Jun 2022 11:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 11:55 PM IST
सार

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज के सौ शैया अस्पताल में नवजात ने पिता की गोद में दम तोड़ दिया। बीमार नवजात को पिता सही समय पर अस्पताल तो लेकर पहुंच गया, लेकिन कर्मचारी द्वारा अस्पताल में सफाई होने की बात कहकर गेट पर ही रोक दिया गया। 

विज्ञापन
newborn dies in the father's lap Due to ongoing cleaning in Firozabad hospital 
नवजात की मौत के बाद अस्पताल में होता हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में समय से उपचार न मिल पाने से नवजात ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया। वाकया शनिवार रात मेडिकल कॉलेज के सौ शैया अस्पताल का है। यहां बच्चे के पिता को पहले चौकीदार ने चिकित्सक न होने की बात कही। एक घंटे बाद वे दोबारा पहुंचने पर तो सफाई की बात कहकर रोक दिया, जब चिकित्सक मिले तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इससे गुस्साए तीमारदारों के हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर घर भेज दिया।

विज्ञापन


थाना दक्षिण के हिमायूंपुर घनश्याम वाली गली निवासी राकेश कुमार की पत्नी किरन ने आठ जून को निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। राकेश के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे नवजात बेटे की तबीयत बिगड़ी तो वे उपचार कराने सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां से उसे सौ शैया अस्पताल में बच्चों की ओपीडी में भेज दिया गया। गेट पर चौकीदार ने चिकित्सक के न होने की बात कहकर लौटा दिया। तब उसने निजी चिकित्सकों को दिखाने की कोशिश की। 

विज्ञापन

15 मिनट पहले आते तो बच जाती जान

बात नहीं बनी तो वह दोबारा रात दस बजे अस्पताल पहुंचा। यहां चौकीदार ने सफाई की बात कहकर रोक दिया। जब उसने बेटे को डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने मृत घोषित कर कहा,15 मिनट पहले आते तो जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार पर हुई कार्रवाई 

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य संगीता अनेजा ने बताया कि बच्चे की मौत हो जाने का मामला मेरे संज्ञान में आया था। चौकीदार को रात में ही हटा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है कि तीमारदारों को कितनी देर तक गेट पर रोका गया। ऐसी घटना दोबारा न हो इसके निर्देश स्टाफ को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed