{"_id":"5e0d83938ebc3e880c79d7ff","slug":"new-year-of-first-jumma-police-on-high-alret-internet-can-be-closed-if-rumors-spread","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साल के पहले जुमे पर शहर में कड़ा पहरा, अफवाहें फैलाई तो बंद होगा इंटरनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के पहले जुमे पर शहर में कड़ा पहरा, अफवाहें फैलाई तो बंद होगा इंटरनेट
Thu, 02 Jan 2020 11:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस ने लगाए बैरियर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून के विरोध में दो सप्ताह पहले फिरोजाबाद सहित कई जिलों में हुई हिंसा के बाद अब स्थिति सामान्य होने पर भी पुलिस एहतियात बरत रही है। साल केपहले जुमा पर भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी।
जैसे पिछले जुमे से पहले ही अफसरों ने संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की थी, वैसे ही इस बार भी की जाएगी। अगर अफवाहें फैलीं तो इंटरनेट सेवा भी एक दिन के लिए बंद कराई जा सकती है।
बुधवार को जोन कार्यालय में एडीजी जोन अजय आनंद ने आईजी रेंज ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार और अन्य पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग की।

एडीजी ने निर्देश दिए कि जैसे पिछले दो जुमे पर कड़ी सुरक्षा रखी गई, वैसे ही रखी जाए। खुराफातियों पर पैनी नजर रहे, जो लोग बलवे में पहले जेल जा चुके हैं, उन पर शिकंजा कसा रहे।
एडीजी ने कहा कि सर्विलांस सेल को खास तौर से एक्टिव रखा जाए, अगर सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ संदेश आए तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। जुमे की नमाज के लिए भी वैसे ही इंतजाम किए जाएं, जैसे पिछले जुमे पर किए गए थे।

बलवाइयों के रिश्तेदारों के घर दबिश देगी पुलिस
फिरोजाबाद के बलवाइयों की रिश्तेदारी आगरा में बताई गई है। पुलिस इनकी सूची तैयार कर रही है। पिछले दिनों मंटोला से एक बलवाई को पकड़ा जा चुका है। उसके बारे में सूचना जुटाने के लिए दरोगा ने केले बेचे थे।
इसी तरह जाल बिछाकर बलवाइयों को पकड़ने की पुलिस ने योजना तैयार की है। साथ ही ड्रोन कैमरे से मिली तस्वीरों में जिन घरों की छतों पर ईंट, पत्थर रखे नजर आए, उनके स्वामियों को नोटिस भेजे जाएं।