फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Year Of First Jumma Police On High Alret Internet can be closed if rumors spread

साल के पहले जुमे पर शहर में कड़ा पहरा, अफवाहें फैलाई तो बंद होगा इंटरनेट

Thu, 02 Jan 2020 11:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Jan 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
New Year Of First Jumma Police On High Alret Internet can be closed if rumors spread
फिरोजाबाद पुलिस ने लगाए बैरियर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून के विरोध में दो सप्ताह पहले फिरोजाबाद सहित कई जिलों में हुई हिंसा के बाद अब स्थिति सामान्य होने पर भी पुलिस एहतियात बरत रही है। साल केपहले जुमा पर भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी।
विज्ञापन


जैसे पिछले जुमे से पहले ही अफसरों ने संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की थी, वैसे ही इस बार भी की जाएगी। अगर अफवाहें फैलीं तो इंटरनेट सेवा भी एक दिन के लिए बंद कराई जा सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को जोन कार्यालय में एडीजी जोन अजय आनंद ने आईजी रेंज ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार और अन्य पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने निर्देश दिए कि जैसे पिछले दो जुमे पर कड़ी सुरक्षा रखी गई, वैसे ही रखी जाए। खुराफातियों पर पैनी नजर रहे, जो लोग बलवे में पहले जेल जा चुके हैं, उन पर शिकंजा कसा रहे।

एडीजी ने कहा कि सर्विलांस सेल को खास तौर से एक्टिव रखा जाए, अगर सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ संदेश आए तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। जुमे की नमाज के लिए भी वैसे ही इंतजाम किए जाएं, जैसे पिछले जुमे पर किए गए थे।

बलवाइयों के रिश्तेदारों के घर दबिश देगी पुलिस
फिरोजाबाद के बलवाइयों की रिश्तेदारी आगरा में बताई गई है। पुलिस इनकी सूची तैयार कर रही है। पिछले दिनों मंटोला से एक बलवाई को पकड़ा जा चुका है। उसके बारे में सूचना जुटाने के लिए दरोगा ने केले बेचे थे।

इसी तरह जाल बिछाकर बलवाइयों को पकड़ने की पुलिस ने योजना तैयार की है। साथ ही ड्रोन कैमरे से मिली तस्वीरों में जिन घरों की छतों पर ईंट, पत्थर रखे नजर आए, उनके स्वामियों को नोटिस भेजे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed