फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Year And Crismistmas In Vrindavan No Entry Of Vehicles Till 2nd January Traffic Rules

मथुरा: क्रिसमस और नव वर्ष पर वृंदावन में सख्ती, दो जनवरी तक वाहनों का प्रवेश बंद, श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रहेगी ये व्यवस्था

Fri, 24 Dec 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Dec 2021 12:08 AM IST
सार

प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से चार पहिया वाहन का उपयोग न करने की अपील की है। अलग-अलग मार्गों पर वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है। कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।
 

विज्ञापन
New Year And Crismistmas In Vrindavan No Entry Of Vehicles Till 2nd January Traffic Rules
वृंदावन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

क्रिसमस और नव वर्ष पर वृंदावन में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है। 24 दिसंबर की शाम से लेकर दो जनवरी की रात तक बड़े और चार पहिया वाहनों का वृंदावन में प्रवेश बंद कर है।

विज्ञापन

पार्किंग की ये रहेगी व्यवस्था
राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर रुक्मिणी बिहार पार्किंग पर रोका जाएगा। वहीं जैंत वाले नए रोड से आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर के समीप और गांव सुनरख मोड पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

मथुरा से आने वाले बड़े और चार पहिया वाहन पागल बाबा के समीप सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के सामने पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे, जबकि यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन दारुक पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था 24 दिसंबर की शाम से शुरू होकर 2 जनवरी की रात तक जारी रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

25 को शनिवार व रविवार को आने वाले भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने ठा. बांकेबिहारी मंदिर एवं उसके आसपास की गलियों एवं प्रमुख बाजार में बैरिकेडिंग की जा रही है। वहीं वन वे व्यवस्था तहत लोग आसानी से मंदिर पहुंच कर दर्शन कर वापस निकल सकें। - सत्येंद्र तिवारी, अपर नगर आयुक्त, मथुरा वृंदावन नगर निगम। 


बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की रहेगी वनवे व्यवस्था
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को देखते हुए ठाकुरजी के दर्शन की वनवे व्यवस्था होगी। व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं एक गेट से प्रवेश और दूसरे गेट से निकासी दी जाएगी। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर के गेट नंबर दो, तीन और पांच से प्रवेश और एक व चार से निकासी दी जाएगी। यह व्यवस्था 25 दिसंबर की सुबह से लेकर 2 जनवरी की शाम तक जारी रहेगी। मंदिर के गेटों पर बैरिकेडिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है।
राज्यपाल की चेतावनी के बाद कार्रवाई: डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में 98 कर्मचारियों के बदले पटल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed